गोरखपुर के सिघड़ियां इलाके के जिस घर में मौत का मातम छाया है वहां पर शादी के खुशियों की तैयारी चल रही थी। मृतक दिवाकांत पांडेय के छोटे भाई रजनीकांत की मई में शादी होनी है। बस इसी के लिए घर का निर्माण तेजी से हो रहा था। छुट्टी लेकर दिवाकांत घर बनवा रहे थे। काम के सुध में हाईटेंशन तार पर नजर नहीं गई। हादसे में उनकी व दो मजदूरों की जिंदगी पलक झपकते ही खत्म हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पत्नी प्रियंका को पति के अस्पताल में होने की जानकारी दी गई थी। उसे कौन बताए यह हिम्मत किसी के पास नहीं थी, शाम में जैसे ही उसे मौत की जानकारी दी गई वह बेसुध होकर गिर पड़ी। किसी तरह से वहां मौजूद लोगों ने संभाला। हाथ में एक माह की बेटी और पांच साल की बेटी को दूसरे के घर रखा गया है। पति को खोने के गम में गुमसुम पत्नी घर के कोने में पड़ी है। उसके माता-पिता और रिश्तेदार उसे समझाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे की जानकारी लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
दो बच्ची के पिता थे दिवाकांत
दिवाकांत पांडेय की शादी सिघड़िया के समीप अभिषेक नगर में हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी प्रियंका, पुत्री नंदन (5) तथा एक माह की पुत्री गुड़िया को छोड़ा है। मृतक दो भाइयों में बड़े थे छोटा भाई रजनीकांत रांची में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, इनकी शादी मई में होना तय हुई है। इनको घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के पिता ओमप्रकाश पांडेय मूलरूप से देवरिया जनपद के रूद्रपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरा कछार के निवासी हैं यहां मकान बनवाकर सपरिवार रहते हैं।
4 of 5
सिंघाड़िया गैस गोदाम के निकट हाईटेंशन तार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई मां
हादसे में मरे रामलखना गांव के मजदूर शिव निषाद की मां सोनमती देवी बेटे का शव देखते ही बेहोश हो गई। दो बेटे शिवानंद, देवानंद बैंगलोर में मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं।
हाईटेंशन तार गिरने से मकान मालिक के बेटे समेत तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
घर के कमाऊ मुखिया की मौत
वहीं रामनगर करजहां के कोइल की भी करंट लगने से मौत हो गई। कोइल की बड़ी बेटी रंजू की शादी ही हुई है। छोटी बेटी संजू (14), ज्योति (12), संजना (10), सन्नी (8) अभी पढ़ते हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी कोइल के कंधों पर ही थी। अब परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है।