फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बीच इमाम साहब दुआ करते रहे और...शुरू हो गई नारेबाजी

Sat, 21 Dec 2019 10:43 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
dgsfes - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) शाहमाहरूफ के पेश इमाम मुफ्ती अब्दुल जलील मजाहिरी ने जुमे की नमाज से पहले नमाजियों को किसी भी कीमत पर कानून हाथ में नहीं लेते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने की अपील की थी। लेकिन, लग रहा था कि अधिकतर युवक सिर्फ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ही जुमे की नमाज अदा करने जामा मस्जिद पहुंचते थे। नमाज अभी खत्म ही हुई थी, इमाम साहब ने दुआ के लिए हाथ भी न उठाए थे कि युवा नमाजी हुजूम की शक्ल में मस्जिद से बाहर निकले और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बुजुर्ग नमाजी उन्हें बैठने और दुआ मांगने की नाकाम नसीहत देते दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
fdrgtd - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध घंटाघर इलाके में होगा, इसकी आशंका प्रशासन को सुबह उस समय ही हो गई थी जब शाहमाहरूफ और घंटाघर इलाके में दुकानदारों ने मार्केट नहीं खुलने दी। इलाके के युवाओें ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुए नमाज अदा करने का निर्णय लिया तो बवाल की आशंका पर कई जीपों में सुरक्षा कवच से लैस पुलिसकर्मी घंटाघर चौक पर मुस्तैद हो गए। दोपहर को मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए लोग मस्जिद में इकट्ठा होने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
gsdff - फोटो : अमर उजाला
पेश इमाम मुफ्ती अब्दुल मजाहिरी ने खुत्बे से पहले नमाजियों को संबोधित किया। बोले कि सीएए लागू होने से समाज तकलीफ में है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि हम कानून हाथ में लेकर विरेाध करें। इस कानून की कड़ी भर्त्सना करें, यह हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन एक अच्छे नागरिक की तरह कानून हाथ में न लें। इमाम साहब की अपील अधिकतर युवा नमाजियों के लिए शायद अपील भर ही रही। जुमे की नमाज जैसे ही खत्म हुई 100 से अधिक युवा नमाजियों ने दुआ मांगे जाने का भी इंतजार नहीं किया और मस्जिद से बाहर निकल कर सीएए, सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।

4 of 5
tdfgrgr - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद के अंदर कई बुजुर्ग इन युवाओं को बैठकर कर दुआ मांगने की अपील करते और समझाते रह गए। इमाम साहब ने दुआ में सरकार को सीएए वापस लेने की सद्बुद्धि की दुआ की तो नमाजियों ने आमीन कहा। दुआ खत्म होते ही चंद लोगों को छोड़ बाकी अन्य नमाजी भी मस्जिद के बाहर निकल पड़े। इलाके के संभ्रात व्यक्तियों ने इनमें से अधिकतर लोगों को घर जाने की सलाह दी बावजूद इसके कुछ युवा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शाह माहरूफ मोहल्ले में मदीना मस्जिद की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
police - फोटो : अमर उजाला
इनमें से कुछ मदीना मस्जिद से लौट गए, लेकिन अधिकतर रेती होते हुए नखास पहुंचे। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के के बीच संघर्ष हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया तो पुलिस ने भी लाठियां भांज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें