फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के शहर में और बड़ा बवाल कराने की फिराक में विदेशी ताकतें, सबूत भी देख लें

Thu, 26 Dec 2019 11:09 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
पथराव और उपद्रव करने वाले कौन? - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर विदेशी ताकतें सीएम सिटी में और बड़ा बवाल करने के फिराक में हैं। इसके तमाम सबूत भी सामने आए हैं।

बाकायदा विदेशों में मस्जिदों (खास कर पड़ोसी देशों) के जरिए चंदा जुटाया जा रहा है। गोरखपुर के दो मुस्लिम व्यापारियों का नाम लेकर चंदा मांगा गया है। इसकी रिपोर्ट गोरखपुर पुलिस के साथ ही जांच एजेंसियों को भी मिल चुकी है। अब पुलिस, एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। जो इनपुट है, उसके मुताबिक  जुमे की नमाज के बाद ही भीड़ को उकसाने और बवाल कराने की साजिश है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
police - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद पुलिस, प्रशासन के अफसर अलर्ट हैं। इसी बीच एक सूचना ने सबके माथे पर बल ला दिया है। दरअसल, गोरखपुर के एक पुलिस अफसर के मोबाइल फोन पर अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल आई थी। गत शनिवार को शाम 6.27 बजे कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को भारतीय बताया और कहा कि पड़ोसी देश के मस्जिदों में चंदे जुटाए जा रहे हैं। गोरखपुर के दो व्यापारियों का नाम लेकर चंदा मांगा गया। बड़ी संख्या में लोग चंदा दे रहे हैं। इसके पीछे मकसद गोरखपुर में बवाल करना है। पुलिस अफसर के ही मोबाइल पर मध्य प्रदेश, राजस्थान से भी कॉल आई थी।
विज्ञापन

3 of 5
सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
जांच एजेंसियों से जुड़े लोगों ने बताया था कि गोरखपुर में बवाल कराने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश से कुछ शरारती तत्वों को भेजा जा सकता है। शरारती तत्व पैसा लेकर काम करते हैं। 

मध्यप्रदेश से शनिवार की शाम 6.36 बजे और राजस्थान से शाम 7 बजे फोन करने वालों ने सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है। अब पुलिस इन फोन कॉल, सूचना की सत्यता की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़े बवाल की साजिश रची जा रही है। पुलिस, प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जो भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

4 of 5
चंद दिशाहीन युवकों ने कौम को परेशानी में डाला - फोटो : अमर उजाला
अफवाह फैलाने वालों की निगरानी
पुलिस सोशल मीडिया के जरिए अफवाह व दुष्प्रचार फैलाने वालों की निगरानी कर रही है। पुलिस की साइबर सेल अफवाह फैलाने वालों की लगातार पहचान कर रही है। पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपियों की फोटो चस्पा करते पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर हाई एलर्ट, निगरानी के लिए क्यूआरटी की तीन टीमें गठित
नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे बवाल और बाहरी लोगों के शहर में आकर उपद्रव करने की सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। एसपी जीआरपी पुष्पांजलि देवी ने रविवार को क्यूआरटी की तीन टीमें गठित की हैं, जो रेलवे स्टेशन की निगरानी और संदिग्धों की तलाशी लेगी। वहीं, बस स्टेशनों पर भी पुलिस पैनी निगाह रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें