फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद गोरखपुर में हिंसा, वाहनों में तोड़फोड़, दो पुलिसकर्मी सहित पांच घायल

Fri, 20 Dec 2019 10:27 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 15
गोरखपुर में भी हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को गोरखपुर में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त पथराव किया और पीएसी के एडिशनल एसपी की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। दुकान, वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

पथराव में दो पुलिस कर्मियों से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे अफरातफरी मच गई। शाहमारूफ, नखास, अलीनगर, बख्शीपुर, घोष कंपनी, कोतवाली, रेती रोड और चौरइया गोला में भगदड़ मची, फिर धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन

2 of 15
dggrg - फोटो : अमर उजाला
पथराव में पुलिस कर्मी सत्यम सिंह यादव का हाथ टूट गया है। विकास जालान और सत्य प्रकाश सिंह ने मदीना चौक के पास भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो उग्र भीड़ दोनों को पीटने लगी। किसी तरह से दोनों को भीड़ से छुड़ाया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर प्रथमेश कुमार के साथ चल रहे अमीन अजय ओझा को भी पत्थर लगा। अजय की हथेली में चोट लगी और खून निकलने लगा। एक और सिपाही को भी चोट आई है। पुलिस ने मामले में 11 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से कई इलाकों में जबरदस्त तनाव है।
विज्ञापन

3 of 15
gfh - फोटो : अमर उजाला
दरअसल,  जुमे की नमाज दोपहर करीब दो बजे खत्म हुई, फिर बड़ी मस्जिद के पास हाथों में काली पट्टी बांधकर भीड़ जुटने लगी। एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। अफसरों ने कहा कि पीस कमेटी की बैठक हुई थी। सब कुछ सामान्य है। आप लोग व्हाट्सएप की सूचना पर आए हैं, अपने-अपने घरों को लौट जाएं।

4 of 15
fbhyut - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मदीना मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों की भीड़ आ गई। शाहमारूफ पर भीड़ जुटी और जुलूस की शक्ल में निकल पड़ी। अलग-अलग गलियों से निकलते हुए बेकाबू भीड़ नखास चौक पहुंच गई। नखास चौक में पुलिस कम थी, इसी का फायदा उठाकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस पर भी पथराव कर दिया। नखास की एक गली में पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

5 of 15
hhfe - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया और आगे बढ़ने की चेतावनी भी दी। पुलिस ने भी पत्थर मारकर उपद्रवियों को गली के अंदर खदेड़ा। एडीएम सिटी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर और एसपी सिटी की अगुवाई में पुलिस, पीएसी के जवान आगे बढ़े।
विज्ञापन

6 of 15
trjutyuyc - फोटो : अमर उजाला
बवाल की सूचना पाकर कमिश्नर जयंत नार्लिकर, एडीजी जय नारायन सिंह, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने फ्लैग मार्च किया। लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित की और कहा कि हिंसक आंदोलन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके लिए हिंसक प्रदर्शन किया जाए। अमन-शांति बनाए रखें।
विज्ञापन

7 of 15
police ssp - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद बिना अनुमति जुलूस निकाला गया, फिर पुलिस पर पथराव हुआ। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और पथराव करने वालों को खदेड़ा । जो लोग घटना में शामिल रहे हैं, उन सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीडियोग्राफी, सीसीटीवी फुटेज से सबकी पहचान की जा रही है। पुलिस, प्रशासन अलर्ट पर था, तभी स्थिति को जल्दी संभाल लिया गया। लगातार दबिश दी जा रही है। कोई भी आरोपित बचने नहीं पाएगा। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।
जयंत नार्लिकर, मंडलायुक्त

जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग मस्जिदों से कुछ युवक जुलूस की शक्ल में निकले। इन सबको समझाने का प्रयास हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से घर लौटने की अपील की गई, फिर भी पथराव किया गया। पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। गोरखपुर में हालात सामान्य है। जिन लोगों ने अमन, चैन बिगाड़ने का प्रयास किया है, उन सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सबकी पहचान की जा रही है। पुलिस लगातार अलर्ट है। दबिश भी दी जा रही है।
डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

8 of 15
hfdchffdhb - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन और पुलिस शुरू से ही मुस्तैद है। सभी संवेदनशील स्थलों पर सुबह से ही भारी फोर्स तैनात की गई थी। सब कुछ शांति से चल रहा था। कुछ अराजकतत्वों ने इसी बीच पथराव कर दिया। सभी को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दबिश दे रही है।

नागरिकता संशोधन कानून से देश के भीतर रहने वाले किसी भी जाति-धर्म, वर्ग के लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोगों से अपील है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्हें किसी भी तरह का भ्रम है तो प्रशासन और पुलिस के अफसरों से संपर्क करने के साथ ही प्रशासन के कंट्रोल रूम पर भी फोन कर अपना भ्रम दूर कर सकते हैं। आपसी सौहार्द बनाए रखें। गोरखपुर में हालात सामान्य हैं।
के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम

9 of 15
vdgrg - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मौजूदा हालात की ताजा तस्वीरेंः पुलिस प्रशासन की गाड़ियां गोरखपुर में गश्त कर रही हैं।

10 of 15
gdfh - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मौजूदा हालात की ताजा तस्वीरेंः पुलिस प्रशासन की गाड़ियां गोरखपुर में गश्त कर रही हैं।

11 of 15
thgrtgfdg - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मौजूदा हालात की ताजा तस्वीरेंः पुलिस प्रशासन की गाड़ियां गोरखपुर में गश्त कर रही हैं।

12 of 15
yryry - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मौजूदा हालात की ताजा तस्वीरेंः पुलिस प्रशासन की गाड़ियां गोरखपुर में गश्त कर रही हैं।

13 of 15
gxdhgd - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मौजूदा हालात की ताजा तस्वीरेंः पुलिस प्रशासन की गाड़ियां गोरखपुर में गश्त कर रही हैं।

14 of 15
drgdrg - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मौजूदा हालात की ताजा तस्वीरेंः पुलिस प्रशासन की गाड़ियां गोरखपुर में गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

15 of 15
गोरखपुर में नखास में भीड़ बेकाबू - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मौजूदा हालात की ताजा तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें