फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन लाखों लोग गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाते हैं खिचड़ी, स्वयंसेवी संस्थाएं संभालती हैं व्यवस्था

Fri, 20 Dec 2019 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
खिचड़ी मेला में स्टॉल पर प्रसाद लेते लोग। - फोटो : amar ujala
मकरसंक्रांति के अवसर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले लगने वाले मेले में कई लाख लोग गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाते हैं। इस दौरान मंदिर की व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस व प्रशासन के अलावा दर्जन भर स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता जिनकी संख्या हजार में होती है, अपना योगदान देते हैं। गोरक्ष पीठाधीश्वर स्वयं भोर से लेकर देर शाम तक व्यवस्था में लगे रहते हैं।

कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से मंदिर परिसर में एक थाना स्थापित किया जाता है। कई पुलिस चौकियां बनाईं जाती हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मंदिर में जमे रहते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय से लेकर विद्यालयों के एनसीसी के कैडेट मेले की व्यवस्था देखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाते लोग । - फोटो : Rajesh Kumar
मकरसंक्रांति का पर्व तो पूरे देश में मनाया जाता है, पर गोरखनाथ के मंदिर के खिचड़ी मेले का अपना अलग महत्व होता है। यहां देश के कोने से कोने से श्रद्धालु आकर बाबा को खिचड़ी चढ़ाते हैं। देर रात से ही दूर तक लाइन लगाकर लोग खिचड़ी चढ़ाने के लिए खड़े हो जाते हैं। इनके अतिरिक्त, नागरिक सुरक्षा कोर, एनएसएस, हिंदू सेवाश्रम, विश्व हिंदू महासभा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू महासंघ के अलावा अन्य कई संगठनों के कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : Rajesh Kumar
श्रद्धालुओं के लिए होती है मुफ्त रहने की व्यवस्था
मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए दूर के श्रद्धालु एक दिन पहले ही मंदिर पहुंच जाते हैं। वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में हिंदू सेवाश्रम, यात्री निवास, धर्मशाला, अतिथि भवन, संस्कृति विद्या पीठ, मेवालाल गुरुकुल विद्यालय सहित अन्य नजदीक के विद्यालयों में ठहरने की व्यवस्था की जाती है। बहुत से श्रद्धालु सुबह भीम सरोवर में स्नान कर रात में खिचड़ी चढ़ाने के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं।

4 of 5
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
मंदिर के अलावा बाहर भक्त लगाते हैं स्टाल
मकरसंक्रांति के दिन खिचड़ी का प्रसाद खिलाने के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से लगभग चार से पांच हजार लोगों की व्यवस्था होती है। इनमें विशिष्ट अतिथियों के अलावा न्यायिक अधिकारी भी बाबा का प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। आम भक्त के लिए भी नीचे से लेकर ऊपर तक व्यवस्था एक समान होती है। जिसे जहां सुविधा होती है वहां प्रसाद ग्रहण करता है। इसके अलावा मंदिर के बाहर सड़क के किनारे दर्जन भर स्थानों पर लोग स्टाल लगाकर आने वाले भक्तों को प्रसाद खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे लोग। - फोटो : Amar Ujala
जूते चप्पल की सुरक्षा को भी लगता है स्टाल
मंदिर के अंदर और बाहर कई स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों की सुरक्षा की कमान कई दर्ज स्वयं सेवक संभालते हैं। माइक लगाकर उन्हें वहां बुलाया जाता है और जूते-चप्पल जमा कराकर उन्हें टोकन दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें