देवरिया में स्टेशन रोड के तीन होटलों में सोमवार को छापेमारी के दौरान संदिग्ध हाल में महिलाओं-पुरुषों के मिलने के बाद पुलिस ने तीनों होटलों को मंगलवार को सील कर दिया। इनके मालिकों और पकड़े गए चारों कर्मचारियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
हिरासत में ली गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
उधर, होटल से पकड़े गए 56 पुरुषों-महिलाओं में से 10 के विरुद्ध केस दर्ज कर देर शाम मुचलके पर रिहा कर दिया गया। अन्य 46 को पूछताछ के बाद सुबह ही छोड़ दिया गया था। सोमवार की दोपहर बाद एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल, महिला थाने की इंस्पेक्टर शोभा सिंह सोलंकी ने दल-बल के साथ स्टेशन रोड के इंडिया गेस्ट हाउस, नेशनल पैलेस और सहारा पैलेस में छापेमारी की थी। तीनों होटल से 29 महिलाएं और 27 पुरुष पकड़े गए।
विज्ञापन
3 of 7
होटल से हिरासत में ली गई लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं-पुरुषों से देर रात तक पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान किसी ने कोचिंग के बहाने तो कोई दवा लेने के लिए घर से निकलने की जानकारी दी। उनके पास से बैग, कॉपी-किताब व अन्य सामान भी मिले। थाने पर पहुंचे परिजन उनकी इस करतूत पर शर्मिंदा थे। उन्हें बार-बार कोस रहे थे। होटल से पकड़े गए ज्यादातर महिला-पुरुषों की उम्र 20 से 35 के बीच की ही रही। उनके पास बैग, पर्स व कापी-किताब भी मौजूद था।
4 of 7
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने 24 महिलाओं और 22 पुरुषों को छोड़ दिया। महिला थाने के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ा था। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने पांच महिलाओं, पांच पुरुषों और होटल के चार कर्मचारियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज कराया। 10 महिलाओं-पुरुषों को कोतवाली पुलिस ने मुचलके पर छोड़ दिया, लेकिन तीनों होटलों के चार कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि पांच जोड़ों और होटल के चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पांचों जोड़ों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। होटल कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया है। अनैतिक धंधे में लिप्त तीनों होटलों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
कई महिलाओं ने मेडिकल से किया इंकार
5 of 7
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
होटल से पकड़ीं गई महिलाओं को देर रात मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया। सूत्रों के मुताबिक कई महिलाओं ने मेडिकल कराने से साफ इंकार कर दिया। पहले तो पुलिस ने उन पर दबाव बनाया, मगर बाद में उनके जिद पर अड़े रहने और बालिग होने के कारण बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन
मेरठ से कैसे पहुंची युवती
6 of 7
हिरासत में ली गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की छापेमारी में पकड़ी गईं 29 महिलाओं में एक मेरठ जिले की रहने वाली है। वह यहां कैसे आई थी, इसके बारे में पुलिस को नहीं जानकारी हो पा रही है। पुलिस उसका नाम और पता तस्दीक कराने में जुटी है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि मेरठ वाली युवती के बारे में वहां से जानकारी जुटाई जा रही है।
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए कई पुरुष हेलमेट पहन कर बाहर निकल रहे थे, जबकि महिलाओं ने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा था। पहनावे से ज्यादातर महिलाएं-लड़कियां ग्रामीण क्षेत्र की ही लग रही थीं।