फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा, 11 की मौत: 'कोई मेरी मां-बहनों को ला दो... मेरा तो सब तबाह', पलभर में खोया पूरा परिवार

Mon, 04 Aug 2025 08:26 AM IST
शाहरुख खान अजय कुमार शुक्ल/विष्णु प्रताप मिश्र, संवाद न्यूज, गोंडा

सार

गोंडा के इटियाथोक में बारिश के बीच रविवार सुबह सीहागांव से पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो (एसयूवी) अनियंत्रित होकर बेलवा बहुता सरयू नहर में गिर गई। हादसे में दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई। चालक व तीन सवार वाहन से कूदकर किसी तरह बचे। एक बच्ची अब भी लापता है। 
विज्ञापन
1 of 19
Gonda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गोंडा जिले के इटियाथोक के बेलवा बहुता पुल के पास पलभर में बोलेरो सवार पिंकी के सामने ही 11 जिंदगियां बिखर गई। पिकी ने आंखों के सामने मां-बहनों समेत चाचा-चाची और भाइयों समेत नौ परिजनों को खो दिया। हादसे के बाद कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील पीड़ितों के घर सीहागांव पहुंचे तो पिंकी की बातों को सुनकर उनकी भी आंख छलक उठी। 

पिंकी ने कमिश्नर से हाथ जोड़कर कहा कि सर... लापता बहन की तलाश कराई जाए। अब सब बर्बाद हो चुका है। इतना कहते ही वह दहाड़े मारकर रोने लगी। बताया कि एक पल में ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि बोलेरो बेकाबू होने से पहले पिंकी की जान बच गई थी।
विज्ञापन

2 of 19
बेलवा बहुता पुल के पास नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोलेरो में पिंकी के साथ ही उसका छोटा भाई सत्यम भी था। चालक के साथ आगे की सीट पर होने के कारण किसी तरह से कूद कर जान बचा ली। पिंकी की मां बीना, बहन काजल और रिंकी की मौत हो गई। सभी मौतें पिंकी की आंखों के सामने हुई।
विज्ञापन

3 of 19
बेलवा बहुता पुल के पास नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के समय वह समझ नहीं पा रही थी कि बोलेरो में फंसे लोगों की कैसे जान बचाई जाए। इसके बाद ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। हादसे के बाद सुरक्षित घर पहुंची तो देवीपाटन मंडल कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील व मनकापुर सीओ उचित नारायण पालीवाल ने उसका हाल जाना।

4 of 19
नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमिश्नर ने कहा कि लापता बच्ची की तलाश के लिए एसडीआरएफ समेत टीमें लगाई गई हैं। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। हरसंभव मदद की जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 19
नहर में गिरी थी यही कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोक में डूबा जिला, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जताया दुख
हादसे की सूचना मिलते ही पूरा जिला शोक से डूब गया। कोई पीड़ितों के घर पहुंच रहा था, तो कोई पोस्टमार्टम हाउस जाकर परिजनों को ढाढ़स बंधा रहा था। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया। पोस्टमार्टम हाउस में शव पहुंचने के बाद भाजपा नेता महेश नारायण तिवारी, राजेश तिवारी, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह, रमाशंकर मिश्र, सदर विधायक प्रतीक भूषण के प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा नेता राकेश तिवारी, राजेश तिवारी ने दुख जताया। 
विज्ञापन

6 of 19
नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद करण भूषण सिंह, पूर्व जिलाधिकारी नेहा शर्मा, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह, प्रभात वर्मा, रमापति शास्त्री, बावन सिंह, प्रेम नरायन पांडेय, पलटूराम ने सोशल मीडिया पर शोक जताया।
विज्ञापन

7 of 19
मौके पर एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चालक बोला... अब क्या बताएं कुछ समझ में ही नहीं आया
हादसे के बाद सीएचसी इटियाथोक में भर्ती बोलेरो चालक सीताशरन से पूछा गया कि कैसे क्या हुआ था... उसने कहा कि क्या बताएं, कुछ समझ में ही नहीं आया। वह आगे कुछ कहता इससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने बात करने से मना कर दिया। हादसे से पहले बोलेरो से कूदे चार लोगों को सीएचसी इटियाथोक में भर्ती कराया गया था। 

8 of 19
दर्दनाक हादसे के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा-चाची और चचेरे भाई-बहनों की मौत
हादसे में पिंकी के चाचा रामकरन, चाची अनुसुइया, चचेरी बहन सौम्या, चचेरे भाई शुभ के साथ ही तीसरे नंबर के चाचा रामरूप की पत्नी दुर्गेश नंदनी, बेटे अमित समेत एक साथ नौ लोगों की मौत नहीं भूल पा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई मेरे परिजनों की ला दो... इसके साथ ही लापता बहन की तलाश के लिए बार-बार गुहार लगाती रहीं।

 

9 of 19
हादसे में बची पिंकी बिलखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता लगाते हैं चाट का ठेला, मौत के बाद टूटा परिवार
पिंकी के पिता प्रहलाद सोहागांव के पास नरायनगंज चौराहे पर चाट का ठेला लगाते हैं। बड़ा भाई अयोध्या के कुमारगंज में एक महाविद्यालय में बीएससी एजी की पढ़ाई कर रहा है। रविवार को पूरा परिवार दर्शन के लिए निकला था। घर से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर हुए हादसे के बाद परिवार की खुशी गम में तब्दील हो गई। भाई शिवम ने बताया कि बहन पिंकी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। हालांकि वह लोकेशन नहीं बता पा रही थी। ऐसे में किसी ग्रामीण ने उन्हें सही लोकेशन की जानकारी दी।

10 of 19
नहर में एसयूवी पलटने के बाद गाड़ी को बाहर निकालते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा : श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी नहर में गिरी, 11 की मौत, नौ एक ही परिवार के
गोंडा के इटियाथोक में बारिश के बीच रविवार सुबह सीहागांव से पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो (एसयूवी) अनियंत्रित होकर बेलवा बहुता सरयू नहर में गिर गई। हादसे में दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई। चालक व तीन सवार वाहन से कूदकर किसी तरह बचे। एक बच्ची अब भी लापता है। पुलिस के अनुसार, वाहन में चालक के साथ एक ही गांव के कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की जान गई है।

11 of 19
काजल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीगंज क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी बीना, बेटी काजल, महक व पिंकी के साथ गांव के 16 लोग जलाभिषेक के लिए बोलेरो से निकले थे। पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग से होते हुए सुबह करीब 9:30 बजे बेलवा बहुता सरयू नहर पुल के पास पहुंचे, तभी बारिश तेज हो गई। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। 

 

12 of 19
दुर्गेश नंदिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चालक सीता शरन के साथ ही पिंकी, सत्यम और रामललन वाहन से कूद गए। पीछे बैठे लोग जब तक कुछ समझते तब तक वाहन नहर में समा चुका था। बाहर निकले लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग बचाव के लिए नहर में कूद पड़े। कुछ देर में प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। 

 

13 of 19
वीना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर जब तक बाहर निकाला गया, तब तक 11 की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। देर रात गांव में दो शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नौ को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जाया गया।

14 of 19
अनुसुइया का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सात लाख की मदद
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।
 

15 of 19
महक उर्फ रिंकी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान गंवाने वालों में परिवार के ये नौ लोग
वीना (40) पत्नी प्रह्लाद कसौधन
काजल (22) पुत्री प्रह्लाद कसौधन
महक उर्फ रिंकी (17) पुत्री प्रह्लाद
दुर्गेश नंदिनी (35) पत्नी राम रूप
अनुसुइया (34) पत्नी रामकरन
सौम्या (09) पुत्री रामकरन
अमित (14) पुत्र रामरूप
इनके अलावा जान गंवाने वालों में रामकरन गुप्ता (36) पुत्र रामदेव और शुभ (07) पुत्र रामकरन एक ही परिवार के थे।

16 of 19
सौम्या का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो और की भी मौत
संजू (26), पत्नी रामललन
इसके अलावा गांव की ही अंजू (20) पुत्री राजितराम की भी मौत हो गई।

 

17 of 19
अमित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार घायल 
पिंकी (19), पुत्री प्रह्लाद कसौधन 
सत्यम (14), पुत्र प्रह्लाद 
रामललन (22), पुत्र जग प्रसाद 
चालक सीताशरन (32), पुत्र परशुराम।
एक बच्ची लापता : रचना (10), पुत्री रामरूप।
 

18 of 19
घायलों से मिलीं डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना बेहद दुखद है। लापता रचना की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय टीम प्रयास कर रही है।- प्रियंका निरंजन, डीएम

 
विज्ञापन

19 of 19
कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील देखकर बिलख उठी पिंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे की जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल सके।- विनीत जायसवाल, एसपी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें