फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सड़क पर लगा लाशों का ढेर... देखकर कांप गया हर कोई, जलाभिषेक को जा रहे थे; 11 लोगों को लील गई मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में सड़क पर लाशों का ढेर देखकर हर कोई कांप गया। यहां 11 लोगों को मौत लील गई, जबकि एक नहर में लापता है। यह सभी लोग जलाभिषेक को जा रहे थे। रास्ते में हादसे ने परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। 
विज्ञापन
1 of 9
गोंडा में नहर में गिरी बोलेरो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार की सुबह 11 श्रद्धालुओं को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। जबकि, एक अभी लापता है। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम ने नहर से लाशों को निकाला तो दृश्य देखकर हर कोई कांप गया। डीएम-एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घरवालों को सूचना दी गई है। सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी 15 लोग बोलेरो गाड़ी से पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक को जा रहे थे। मन में अटूट श्रद्धा लेकर घर से निकले लोगों को शायद यह अंदेशा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन, भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 
विज्ञापन

2 of 9
गोंडा हादसा: नहर में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में इटियाथोक क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर पुल वह स्थान था, जहां मौत उन सभी का इंतजार कर रही थी। यहां पर सड़क में फिसलन होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक संभाल पाता, इससे पहले ही बोलेरो नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह तीन लोगों को बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन

3 of 9
गोंडा हादसा: नहर में गिरी बोलेरो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, सूचना पर अधिकारी पुलिस और एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पानी में गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। देखते ही देखते वहां पर लाशों का ढेर लग गया। महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति लापता है, उसकी तलाश की जा रही है।  
 

4 of 9
गोंडा हादसा: नहर में गिरी बोलेरो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बारिश बनी काल

बताया जा रहा है कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी। नहर के किनारे की सड़क फिसलन भरी थी और बेहद संकरी भी। बोलेरो को साइड से गुजारने की कोशिश के दौरान अचानक वाहन फिसलकर नहर में पलट गया। वाहन पानी में पूरी तरह डूब गया। इससे सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
 
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6.00 बजे एक जोर की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो नहर में समा चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बाद में प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़ - फोटो : संवादज न्यूज एजेंसी

मृतकों की पहचान के प्रयास जारी

घटना में मृत श्रद्धालुओं की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव में पसरा मातम

सीहागांव में जैसे ही यह खबर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। एक ही गांव के 11 लोगों की मौत से हर आंख नम है। परिवारों में चीख-पुकार मची है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतकों के घरों में रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और घटनास्थल दोनों जगह उमड़ रही है।

8 of 9
राहत बचाव में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। राहत व बचाव कार्य जारी है। मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। लापता व्यक्ति की खोज के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय टीम लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

9 of 9
जानकारी देते एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे की जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल सके।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें