फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दोनों आंखें गायब... बायां कान भी नहीं, मैकेनिक की लाश देख कांप गए लोग; इन रहस्यों ने पुलिस को उलझाया

Sat, 18 Jan 2025 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

मैकेनिक की लाश देख कांप गए लोग: दोनों आंखें गायब... बायां कान भी नहीं, फोन पर बात और शादी की रहस्यों ने उलझाया
विज्ञापन
1 of 7
लापता मैकेनिक की मिली लाश, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
यूपी के गोंडा में शनिवार को लापता बाइक मैकेनिक का शव रमवापुर नायक-लखनीपुर मार्ग पर नाले के पास मिला है। मृतक की दोनों आंखें और बायां कान गायब मिला। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। वह बुधवार की शाम को घर से शादी में जाने की बात कहकर निकला था। 

इसके बाद से लापता था। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
लापता मैकेनिक की मिली लाश, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
बिरमापुर निवासी शकील (27) की इटियाथोक के बाबागंज मार्ग पर शकील मिस्त्री के नाम से बाइक मैकेनिक की दुकान है। बीते बुधवार रात आठ बजे वह दुकान से घर पहुंचा था। इसके बाद घर से कहीं शादी में जाने की बात कहकर निकला था। 

पत्नी खुशनुमा ने बताया कि देररात तक उनके पति शकील वापस नहीं लौटे तो तलाश शुरू की थी। लेकिन, उनका पता नहीं चला। 16 जनवरी को इटियाथोक पुलिस को जानकारी दी। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 7
लापता मैकेनिक की मिली लाश - फोटो : संवाद

बकरी चराने गए लोगों ने देखा शव

शनिवार की सुबह इटियाथोक के रमवापुर नायक-लखनीपुर मार्ग पर पेंड़ारि नाला पुल के पास बकरी चराने पहुंचे लोगों को 30 मीटर दूरी पर शव व मोटरसाइकिल दिखाई दी। इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने थाने पर जानकारी दी। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई।
 

4 of 7
लापता मैकेनिक की मिली लाश, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

पत्नी ने की शिनाख्त

पत्नी खुशनुमा ने शव की पहचान बाइक मैकेनिक पति शकील के रूप में की। मृतक के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं। जबकि बायां कान व दोनों आंखें गायब थीं। पुलिस ने फॉरेसिंक व डॉग स्क्वायड की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी का कहना है कि उसे आशंका है कि उसके पति की हत्या करके शव को फेंक दिया गया है। हालांकि उसने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
 
विज्ञापन

5 of 7
लापता मैकेनिक की मिली लाश, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

मौत के स्पष्ट कारणों की नहीं हो सकी जानकारी

सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही पत्नी से पूछताछ की गई है। इस दौरान पत्नी से किसी भी रंजिश से इंकार किया है। मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुल से लड़खड़ा कर गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पत्नी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
लापता मैकेनिक की मिली लाश, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक शकील अपने दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई मोहम्मद सईद वर्तमान में साउदी अरब में रहता है। परिजनों के मुताबिक, पिता शबर अहमद की करीब 26 साल पहले मौत हो गई थी। घर में बुजुर्ग मां आशिया खातून के अलावा शकील की पत्नी खुशनुमा, बेटा अरहम (06) और छह महीने की बेटी अना है। मौत के बाद मां व पत्नी समेत बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन के दावे कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लापता मैकेनिक की मिली लाश, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

तीसरे एंगल की जांच कर रही पुलिस

पत्नी खुशनुमा से पूछताछ के बाद पुलिस तीसरे एंगल पर जांच कर रही है। युवक कहां और किसकी शादी में शरीक होने गया था। इसकी भी परिजनों को जानकारी नहीं हो सकी है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शकील की किसी से बात होती थी। 

वहीं, उसी से मिलने के निकला था। माना जा रहा है कि साजिश के तहत युवक की हत्या की गई है। वहीं, शव को नाले में फेंककर ठिकाना लगाया गया है। सीओ का कहना है कि जांच की जा रही है। बाइक की चाबी और मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें