Ghazipur News: गाजीपुर जिले में बस हादसे के बाद सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले के अधिकारियों द्वारा मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर हादसे में घायल लोगों के परिजनों को अपनों की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
1 of 5
गाजीपुर बस हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती लोग
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन नौसारे गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत और 38 श्रद्धालु घायल हुए। सड़क पर बिखरे जूते- चप्पल, बस का टूटा दरवाला और बिखरे पड़े शीशे के टूकड़े से हादसे की भयावहता साफ झलक रही थी। इधर, अपनों की तलाश में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आए तीर्थयात्रियों के कपड़ों पर लगे खून के धब्बे हादसे की कहानी बयां कर रहे थे। अस्पताल में भर्ती घायल लोग दर्द से कराह रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
गाजीपुर बस हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती लोग
- फोटो : अमर उजाला
आईसीयू और सर्जरी वार्ड में भर्ती घायलों के उपचार को लेकर डॉक्टरों की टीम जुटी हुई थी। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। एडीएम दिनेश कुमार, एएसपी सिटी डॉ राकेश मिश्र, सीएमओ डा. एसके पांडेय, प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकक्ष में पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 5
गाजीपुर बस हादसे के बाद सड़क से हटाया गया वाहन
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही एंबुलेंस पहुंची घायलों को उताकर स्वास्थ्य कर्मी स्ट्रेचर से सीधे आपातकक्ष में पहुंचा रहे थे। जहां डॉक्टरों द्वारा तत्काल उपचार किया जा रहा था। यही नहीं प्रत्येक घायलों का पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच कर उपचार किया जा रहा था।
4 of 5
गाजीपुर बस हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक- एक करके घायलों को अस्पताल के दूसरे तल पर आईसीयू व सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। वहीं प्रोफेसर स्वंतत्र सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी करने के साथ उनके उपचार में जुटी हुई थी। इधर, घायलों के परिजन भी उनकी तलाश करते अस्पताल पहुंच गए थे, राहत बचाव के दौरान उनके कपड़ों पर लगे खून के धब्बे हादसे की कहानी को बयां कर रहे थे।
गाजीपुर बस हादसे के बाद मौके पर जुटी पुलिस व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल की घंटी बजते ही बिलख रहे थे परिजन
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजन उन्हें देख बिलख पड़ रहे थे। इधर, घर से शुभचिंतकों व परिजनों के मोबाइल पर फोन आ रहे थे। घायलों के कुशलक्षेम की जानकारी लेने के लिए हर कोई परेशान दिखा।