फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा नेता का कत्ल: प्रधान के बेटे की पीटकर हत्या...बीच सड़क पर मिली लाश; पास में थी बुलेट

Sat, 13 Dec 2025 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में प्रधान के बेटे की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव सुबह 6 बजे सड़क पर औंधे मुंह मिला। मां की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
1 of 9
UP BJP Leader Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजीपुर के जमानिया कोतवाली के टिसौरा गांव के ग्राम प्रधान के बेटे व प्रतिनिधि विश्वकर्मा राम (26) की भूमि विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव फुल्ली-दौदही नौली रजबाहा स्थित सड़क पर शुक्रवार की सुबह औधे मुंह मिला। पास ही बुलेट भी गिरी थी।

वह बृहस्पतिवार की रात बुआ के घर से लौट रहे थे। मां बिंदु देवी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। विश्वकर्मा राम भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जमानिया मंडल के अध्यक्ष थे।
 
विज्ञापन

2 of 9
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में पुलिस से बात करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान बिंदु देवी ने तहरीर देकर बताया कि भूमि को लेकर गांव के ही श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय और अन्य से विवाद चल रहा है। पहले भी इन लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 9
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में बुलेट देखते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी मामले में सुलह और भूमि छोड़कर जाने का दबाव बना रहे थे। रंजिश में आरोपियों ने बेटे विश्वकर्मा राम को जाने से मारने की धमकी दी थी। 11 दिसंबर को बेटा और पूरा परिवार शाहपुर गांव बुआ के घर निमंत्रण पर गया था। रात करीब 10 बजे विश्वकर्मा राम अपनी बुलेट से घर जा रहे थे।
 

4 of 9
हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप लगाया कि रास्ते में फुल्ली और दौदही नौली रजबाहा के बीच रास्ते पिच रोड पर श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय और अन्य घात लगाकर पहले से बैठे थे। बेटे के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

5 of 9
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे दिन सुबह फुल्ली गांव के लोग सड़क पर टहलने निकले तो शव देखकर घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन

6 of 9
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में बुलेट देखते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह छह से दोपहर ढाई बजे तक थाने में रहा शव
फुल्ली- दौदही नौली रजबाहा स्थित सड़क पर पड़े विश्वकर्मा राम के शव को पुलिस सुबह 6 बजे ही थाने ले आई थी। जानकारी होते ही परिजन और करीब 500 लोग थाने पहुंच गए। विश्वकर्मा राम का शव देख परिजन और गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। 
 
विज्ञापन

7 of 9
घटनास्थल पर पड़ी बुलेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर जानकारी होते ही गहमर, सुहवल, रेवतीपुर, नगसर और जमानिया की पुलिस भी थाने पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही पहुंचे एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने समझाने के बाद मामला शांत कराया और मां बिंदु देवी की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दोपहर 2.30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। 

 

8 of 9
थाने में हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिसौरा ग्राम प्रधान और मृतक की मां बिंदु देवी की तहरीर पर टिसौरा गांव के ही श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय और मुकेश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।-अतुल सोनकर, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन

9 of 9
हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्वकर्मा राम भाजपा के जमानिया क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के मंडलध्यक्ष थे। उनकी हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। -ओमप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें