फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: तस्वीरों में देखें हादसे की भयावहता..., एक ही गांव के सभी मृतक, अभी 14 लोग लड़ रहे जिंदगी-मौत से जंग

Fri, 31 Jan 2025 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर डीएम, एसपी समेत बांसगांव थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। छह की माैके पर तो दो लोगों की अस्पताल में माैत हुई है।
विज्ञापन
1 of 9
Ghazipur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में हुए दर्दनाक हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत और 14 लोगों के घायल होने की सूचना पर हर कोई मर्माहत है। नंदगंज थानाक्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर यह हादसा हुआ था।



चीख-पुकार को सुनने के बाद आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और हादसा की जानकारी लेते नजर आए। कुछ लोग घायलों को सड़क से हटाने में लग गए। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक की सूचना पर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

माैके पर मची चीख-पुकार

2 of 9
दर्दनाक हादसे के बाद माैके पर जुटे आला अफसर। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, 25 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को चालक ओवरटेक कर रहा था और उसी समय गिट्टी लदा एक डंपर पिकअप पर बने मचान में लगे एंगल में फंस गया। इससे मचान और डंपर के डाला (बॉडी) का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद एक के बाद एक श्रद्धालु नीचे गिरते गए और डंपर उन्हें कुचलता हुआ भाग गया। सड़क पर करीब 100 मीटर खून और लाश के टुकड़े बिखर गए थे।

सूचना पाकर आला अफसर भी माैके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी आर्यका अखाैरी ने छह मृतकों की पुष्टि की। इसके बाद अस्पताल में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक अन्य लोगों का इलाज जारी था।
विज्ञापन

ओवरलोड थी पिकअप

3 of 9
बताया गया कि गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र के बल्लूचक गांव निवासी धर्मवीर साहनी (30) अपनी पिकअप से - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र के बल्लूचक गांव निवासी धर्मवीर साहनी (30) अपनी पिकअप से सभी श्रद्धालुओं को लेकर निकले थे। पिकअप में 25 लोग शामिल थे। पिकअप में टेंट हाउस से लोहे का रॉड लेकर दो तल्ले का मचान बनाया गया था।

दोपहर में हुई थी घटना

4 of 9
अपने की माैत पर बिलखता परिवार। - फोटो : अमर उजाला
पिकअप पूरी तरह से ओवरलोड थी। क्षमता से अधिक सामान और श्रद्धालु पिकअप में सवार थे। दोपहर लगभग पाैने तीन बजे पिकअप कुसम्ही कला गांव के पेट्रोल पंप से सौ मीटर दूरी पर चालक ने पिकअप को ओवरटेक किया।
विज्ञापन

डंपर ने मारा था तेज धक्का

5 of 9
डंपर के एक धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
हादसे की स्थिति देखने के बाद लग रहा था की दोनों गाड़ियों की रफ्तार भी अधिक थी। ओवरटेक करते समय पिकअप के मचान बनाने में लगा टेंट लगाने वाला लोहे का एंगल फंस गया, जिसके बाद मचान टूट गया। 
विज्ञापन

एक धक्के से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

6 of 9
अस्पताल में इलाज करवाते घायल। - फोटो : अमर उजाला
डंपर पिकअप के बाएं हिस्से का डाला (बॉडी) को पूरी तरह से तोड़ दिया। मचान टूटने के बाद एक के बाद एक श्रद्धालु गिरते चले गए और 100 मीटर के अंदर छह श्रद्धालु गिर पड़े। गिट्टी लदे डंपर के चक्के की नीचे जो श्रद्धालु आए वह नहीं बचे।
विज्ञापन

तेजी से भाग निकला डंपर चालक

7 of 9
चिकित्सकों ने घायलों का किया त्वरित इलाज। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के दौरान डंपर तेज रफ्तार में था। एक के बाद एक छह श्रद्धालुओं को कुचलने के बाद डंपर चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। सड़क किनारे और हादसा स्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया। इस फुटेज को डीएम और एसपी ने भी देखा।

एक ही गांव के हैं सभी मृतक

8 of 9
क्षतिग्रस्त पिकअप को ले गई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
  1. अमर सिंह (45)
  2. सुरेंद्र गुप्ता (54)
  3. श्याम सुंदर (45)
  4. पुष्पा देवी (40)
  5. इसरावती (45)
  6. नित्या सिंह (5)
  7. सुधा चाैरसिया (55)
  8. लीलावती (40)
विज्ञापन

घायलों की सूची

9 of 9
Ghazipur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
  1. आर्यन सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 20 वर्ष
  2. रामआश्ररे पुत्र विनेश्वर यादव निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 65 वर्ष
  3. अंश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 13 वर्ष
  4. घूरहू  गुप्ता पुत्र स्व0 सोमई गुप्ता निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 58 वर्ष
  5. गंगा  पुत्र श्रीपूजन निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष
  6. आदित्य पुत्र अनिल निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 8 वर्ष
  7. वंदना सिंह पत्नी अमर सिंह  निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 45 वर्ष
  8. मुन्नी सिंह पत्नी सोनू सिंह निवासी उमहेरीक थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष
  9. धानमती पत्नी नारायण सिंह निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 30 वर्ष
  10. सोमारी पत्नी घूरहू निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष
  11. गुंजा पत्नी सुरेन्द्र निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 50 वर्ष
  12. अंशिका सिंह पुत्री अमर सिंह निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 12 वर्ष
  13. सुभावती पत्नी त्रिलोकी चौरसिया निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष
  14. लालदेवी पत्नी गोविन्दा  निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें