फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर आनर किलिंग में खुलासा: समझाने पर नहीं माने तो सिपाही एवं पुत्री की पिता ने गोली मारकर की हत्या

Fri, 26 Feb 2021 10:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 5
दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी - फोटो : अमर उजाला
समझाने के बावजूद नहीं मानने पर पुत्री सानिया एवं प्रेमी सिपाही अजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गाजीपुर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम को घटना गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली।

खानपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड का गुरुवार को एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में खुलासा किया। साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले युवती के हत्यारोपी पिता एवं मां सहित पांच आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 22 फरवरी को सूचना मिली की खानपुर थाने के रामपुर गांव के बाहर सड़क के किनारे एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। घायल के दाहिने हाथ में एक पिस्टल, बाएं पैर के घुटने के पास एक पिस्टल एवं मोबाइल भी मिला था। पुलिस ने घायल की पहचान अमेठी जनपद के गौरीगंज थाने के आरक्षी बभनौली निवासी अजय यादव के रूप में हुई थी।

घटना का पर्दाफाश के लिए एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। जब मृतक सिपाही के मोबाइल के कॉल डिटेल को देखा गया तो अंतिम काल लगभग 28 मिनट पहले सुबह में किसी से बात हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
साथ ही मोबाइल से ही एक कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र भी मिला था। इसके बाद छानबीन की रफ्तार बढ़ाने के साथ ईचवल गांव निवासी राजेश सिंह के मकान के चारों तरफ एवं घटनास्थल के आस-पास गंभीरता से निरीक्षण किया गया।

पुलिस बीते 23 फरवरी को युवती के घर पहुंची तो कोई नहीं मिला। कुछ देर बाद सूचना मिली कि ईचवल गांव निवासी राजेश सिंह के घर के सामने सटे खेत में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। उसकी शिनाख्त पुलिस ने मृतक सिपाही अजय यादव के साथ कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रेशन में लगी फोटो से सोनाली उर्फ सानिया सिंह के रूप में हुई।


 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
बीते 25 फरवरी को मृतक युवती के पिता राजेश सिंह से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूलने के साथ वारदात की जानकारी दी। हत्यारोपी पिता राजेश सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व पत्नी नीलम सिंह और पुत्र दीपक सिंह से पता चला कि पुत्री सोनाली का बभनौली निवासी अजय यादव के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दोनों ने दो वर्ष पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस पर पिता राजेश सिंह आग-बबूला हो गया और सोनाली को बुलाकर उसके मोबाइल फोन से मैसेज कराया गया कि मिलने आ जाओ। इसके बाद पुत्री को समझाया गया, लेकिन नहीं मानी। इस पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

4 of 5
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद सिपाही अजय पहुंचा तो ऊंची आवाज में बात करने लगा। इस पर एकांत जगह रामपुर गांव के बाहर लाकर समझाने पर भी नहीं मानने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही पिस्टल हाथ में पकड़ा कर फरार हो गए। सुबह आस-पास शोर कर दिया कि मेरी पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : a
दो पिस्टल एवं कारतूस बरामद
पुत्री एवं उसके प्रेमी के हत्यारोपी ईचवल गांव निवासी पिता राजेश सिंह, अंमित सिंह, दीपक सिंह, अवधराज सिंह एवं मां नीलम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उनके पास से दो पिस्टल, एक कारतूस, एक खोखा, मृतक सिपाही अजय यादव का एक जोड़ी चप्पल, दो मोबाइल, एक बाइक भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें