उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में प्रधान के बेटे की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव सुबह 6 बजे सड़क पर औंधे मुंह मिला। मां की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गाजीपुर जिले में भाजपा के जमानिया क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा राम की एक माह पूर्व ही सगाई हुई थी। घर पर खुशी का माहौल था। विश्वकर्मा राम ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि भी थे और मां प्रधान बिंदु देवी का भी कार्य देखते थे। बीते 27 जून को भूमि विवाद हुआ था। इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
उक्त बातें रो-बिलख रही मां बार-बार दोहरा रही थीं। मृतक की मां और ग्राम प्रधान बिंदु देवी ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरी को भूमि खरीदी थी। जब वह भूमि को घेरने और चहारदीवारी का निर्माण कराने लगीं तो आरोपियों ने अवरोध उत्पन्न शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 11
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में पुलिस से बात करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ मई को वह अपनी खरीदी हुई भूमि पर मिट्टी गिरवा रही थीं। शाम पांच बजे आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से गाली देने के साथ मारपीट की थी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मारपीट में विश्वकर्मा राम गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
3 of 11
विश्वकर्मा राम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 मई को बेटे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे को 12 मई को अस्पताल से डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता ने कहा कि उस दौरान भी आरोपियों ने पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी।
4 of 11
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में बुलेट देखते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप लगाया कि हत्यारोपियों ने पुत्र को मारपीटकर हत्या कर दी है। घटना से टिसौरा गांव के ग्रामीणों के चेहरे जहां मायूसी छाई थी। वहीं आक्रोशित भी दिखाई पड़े। परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे।
विज्ञापन
5 of 11
हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो भाइयों में बड़े थे भाजपा नेता
टिसौरा गांव निवासी ग्राम प्रधान पुत्र और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा राम दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई कालीचरण और दो बहन भाई के शव को देखकर दहाड़े मारकर रो रहे थे। मां ग्राम प्रधान बिंदु देवी पुत्र का शव देखकर बार बार अचेत हो जा रही थी। गांव की महिलाएं उन्हें संभालती और सांत्वना देती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
6 of 11
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया
दिलदारनगर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की मां बिंदु देवी की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। यहीं नहीं पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। यहीं नहीं नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
7 of 11
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में बुलेट देखते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी में भाजपा नेता का कत्ल
गाजीपुर के जमानिया कोतवाली के टिसौरा गांव के ग्राम प्रधान के बेटे व प्रतिनिधि विश्वकर्मा राम (26) की भूमि विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव फुल्ली-दौदही नौली रजबाहा स्थित सड़क पर शुक्रवार की सुबह औधे मुंह मिला। पास ही बुलेट भी गिरी थी। वह बृहस्पतिवार की रात बुआ के घर से लौट रहे थे। मां बिंदु देवी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। विश्वकर्मा राम भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जमानिया मंडल के अध्यक्ष थे।
8 of 11
घटनास्थल पर पड़ी बुलेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान बिंदु देवी ने तहरीर देकर बताया कि भूमि को लेकर गांव के ही श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय और अन्य से विवाद चल रहा है। पहले भी इन लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।
9 of 11
थाने में हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी मामले में सुलह और भूमि छोड़कर जाने का दबाव बना रहे थे। रंजिश में आरोपियों ने बेटे विश्वकर्मा राम को जाने से मारने की धमकी दी थी। 11 दिसंबर को बेटा और पूरा परिवार शाहपुर गांव बुआ के घर निमंत्रण पर गया था। रात करीब 10 बजे विश्वकर्मा राम अपनी बुलेट से घर जा रहे थे।
10 of 11
हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप लगाया कि रास्ते में फुल्ली और दौदही नौली रजबाहा के बीच रास्ते पिच रोड पर श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय और अन्य घात लगाकर पहले से बैठे थे। बेटे के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे दिन सुबह फुल्ली गांव के लोग सड़क पर टहलने निकले तो शव देखकर घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।