फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित के पेट से आंते आ गईं बाहर: एयर कंप्रेशर फटने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत, 10 मीटर दूर मिले शव के टुकड़े

Sun, 05 Apr 2026 06:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला

सार

प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि एयर टैंक का धमाका ऐसा था मानो बम फटा हो। धमाका होते ही वहां मौजूद लोगों की आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। लोग भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन
1 of 6
एयर कंप्रेशर फटने से मिस्त्री रोहित की मौत - फोटो : अमर उजाला
गाड़ियों की मरम्मत का कार्य कर रहे मिस्त्री के निकट एयर कंप्रेशर मशीन (हवा भरने का टैंक) फट गया। हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त गाड़ी की मरम्मत कर रहा था रोहित
घटना यूपी के फिरोजाबाद सर्विस रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट की है। अशोक शर्मा ट्रैक्टर वर्कशॉप की दुकान पर रोहित (22) निवासी अनामिका टॉकिज के पास थाना टूंडला, गाड़ियों की रिपेयरिंग का कार्य करता था। वह रविवार दोपहर ढाई बजे दुकान पर गाड़ी की मरम्मत कर रहा था। वहीं पास में एयर प्रेशर मशीन से टैंक में हवा भारी जा रही थी। तभी अचानक से प्रेशर मशीन का टैंक एक साइड से फट गया। हादसे में रोहित की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया व थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

एयर टैंक फटते ही हिल गए थे आस-पास के लोग
एयर टैंक फटने का धमाका इतनी तेज था। कि उसका एक हिस्सा रोहित के पेट को चीरता हुआ पुल के दूसरी तरफ गिरा। पुलिस एयर प्रेशर के हिस्से को ढूंढने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक हादसा इतना भयानक था की हादसे के बाद मृतक का शव घटना स्थल से करीब 10 मीटर दूर गिरा था।

4 of 6
प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : अमर उजाला
धमाका ऐसा था मानो बम फटा हो
प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि एयर टैंक का धमाका ऐसा था मानो बम फटा हो। धमाका होते ही वहां मौजूद लोगों की आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। लोग भाग खड़े हुए थे। धमाके बाद वहां लोग पहुंचे तो मलवा व मिस्त्री का शव पड़ा था।
विज्ञापन

5 of 6
फटा हुआ एयर कंप्रेशर - फोटो : अमर उजाला
हादसा होते ही पेट से निकल गई थी आंते
धमाका इतना तेज था कि एयर टैंक के फटने से मृतक रोहित के पेट से आंते बाहर आ गई थीं। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
एयर टैंक फटने से मिस्त्री की मौत हुई है। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। एयर टैंक में तेज प्रेशर के हवा भरने एवं अत्यधिक हवा भरने से घटना हुई है। -अरुण कुमार चौरसिया, सीओ, टूंडला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें