फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान हत्याकांड: बेटी के जयपुर से आने बाद लोग मारते थे ताने, काटने से पहले पिता ने बांक पर लगवाई थी धार

Tue, 16 Jun 2026 06:46 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश राठौर ने बताया कि वह पेशे से ई-रिक्शा चालक था। छह साल पहले पूरे परिवार के साथ रामनगर में रहता था। इसके बाद बसई नीलकंठ कॉलोनी में अपना घर बनवाया था। राकेश ने बताया कि करीब एक माह पहले जब उसकी बेटी मुस्कान लापता होने के बाद जयपुर से बरामद होकर आई थी तभी से समाज और आसपास के लोग उसे ताने मार रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 8
फिरोजाबाद में पिता ने ली बेटी की जान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद स्थित नीलकंठ कॉलोनी में हुई 19 वर्षीय मुस्कान की निर्मम हत्या में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। समाज और रिश्तेदारों के तानों से आहत हत्यारोपी पिता राकेश राठौर ने बेहद सुनियोजित तरीके से बेटी की हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने बांक पर पहले से ही धार लगवाकर रखी थी। उसने बेटी पर एक के बाद एक 20 से अधिक ताबड़तोड़ वार किए और मुख्य रूप से उसकी गर्दन को निशाना बनाया।
विज्ञापन

2 of 8
दूसरी मंजिल पर टीवी देख रही थी बेटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक माह पहले जयपुर से बरामद हुई थी मुस्कान
पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश राठौर ने बताया कि वह पेशे से ई-रिक्शा चालक था। छह साल पहले पूरे परिवार के साथ रामनगर में रहता था। इसके बाद बसई नीलकंठ कॉलोनी में अपना घर बनवाया था। राकेश ने बताया कि करीब एक माह पहले जब उसकी बेटी मुस्कान लापता होने के बाद जयपुर से बरामद होकर आई थी तभी से समाज और आसपास के लोग उसे ताने मार रहे थे। समाज की बंदिशों और तानों से राकेश इस कदर आहत और तनाव में था कि उसने पिछले एक महीने से घर से बाहर निकलना और ई-रिक्शा चलाना तक पूरी तरह छोड़ दिया था। इसी लोकलाज की खुन्नस में वह भीतर ही भीतर अपनी बेटी की हत्या का खौफनाक प्लान तैयार कर चुका था।
विज्ञापन

3 of 8
पत्नी पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
20 से ज्यादा वार कर बेटी को मार डाला
रविवार शाम को साजिश को अंजाम देने का सटीक मौका मिल गया क्योंकि दोनों बेटे और बहुएं घर पर नहीं थे। घर में सिर्फ उसकी पत्नी पुष्पा देवी मौजूद थी। वारदात से पहले उसने शराब पी थी। इसके बाद दूसरी मंजिल के कमरे में मुस्कान को अकेला देख वह बांक लेकर वहां पहुंचा। मुस्कान को उकसाने और विवाद खड़ा करने के उद्देश्य से चल रही टीवी को बंद कर दिया था। जैसे ही मुस्कान ने इसका विरोध किया, बिना सोचे-समझे बांक से उस पर हमला बोल दिया। मुस्कान पर 20 से ज्यादा वार कर उसे मौके पर ही मार डाला और बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी मरणासन्न कर दिया।

4 of 8
मुस्कान की मां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पड़ोसियों की सूचना पर गोवर्धन परिक्रमा अधूरी छोड़ आए बेटा-बहू
इस खूनी वारदात की खबर जब पड़ोसियों के जरिए परिजन तक पहुंची तो कोहराम मच गया। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा कर रहे छोटा बेटा अरुण और उसकी पत्नी अंजू परिक्रमा को बीच में ही अधूरा छोड़कर बदहवास हालत में घर की तरफ दौड़े। वहीं बड़ा बेटा अजय भी चूड़ी कारखाने की ड्यूटी छोड़कर घर की तरफ भागा। घर पहुंचते ही बहन की लाश और मां को खून से लथपथ देख दोनों भाई फूट-फूटकर रो पड़े।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बाप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पिता की डांट से नाराज होकर छोड़ा था घर
राकेश राठौर ने जिस झूठी सामाजिक प्रतिष्ठा और शक के आधार पर अपनी ही लाड़ली की बांक से काटकर हत्या कर दी, वह शक पूरी तरह बेबुनियाद था। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि मुस्कान जब भी घर से गई, वह किसी लड़के के साथ नहीं बल्कि बिल्कुल अकेली थी। पिता के मन में बैठा गलत वहम और गुस्सा इस खौफनाक वारदात की वजह बना।
विज्ञापन

6 of 8
शव गृह के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
जीते जी मुस्कान ने किया था पिता के बारे में खुलासा
थाना बसई मोहम्मदपुर के प्रभारी निरीक्षक कृष्णस्वरूप पाल ने बताया कि करीब एक माह पहले जब मुस्कान घर से लापता हुई थी और परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तब पुलिस ने गहनता से जांच की थी। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। फुटेज में साफ नजर आया था कि मुस्कान पीठ पर एक बैग टांगे हुए स्टेशन पर बिल्कुल अकेली खड़ी थी। वह अकेले ही ट्रेन में सवार होते हुए कैमरे में कैद हुई थी। सर्विलांस की मदद से जब मुस्कान की लोकेशन जयपुर (राजस्थान) में मिली, तो पुलिस की टीम उसे बरामद करने वहां पहुंची थी। जयपुर में भी मुस्कान बिल्कुल अकेली ही मिली थी, उसके साथ कोई अन्य युवक नहीं था। तब पुलिस पूछताछ में मासूम मुस्कान ने रोते हुए बताया था कि पिता राकेश राठौर उसे घर में छोटी-छोटी बातों पर बहुत बुरी तरह डांटते-फटकारते थे। इसी रोज-रोज की डांट से नाराज और क्षुब्ध होकर वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

7 of 8
मुस्कान के दोनों भाई - फोटो : अमर उजाला
19 को आने वाले थे लड़के वाले, मुस्कान अभी नहीं करना चाहती थी शादी
आगामी 19 जून को मुस्कान को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे लेकिन मुस्कान ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया था। वह अभी शादी नहीं करना चाहती थी और कुछ समय बाद घर बसाने के पक्ष में थी। बेटी के इस फैसले और उसके घर से जाने को लेकर मन में पाले बैठे अंधे शक के कारण ई-रिक्शा चालक पिता राकेश राठौर आगबबूला था।

मुस्कान केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ी थी और करीब दो साल पहले उसने अपनी पढ़ाई बंद कर दी थी। इसके बाद से वह घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी। पिता राकेश राठौर समाज के तानों से बचने के लिए जल्द से जल्द उसकी शादी कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहता था। इसी सिलसिले में बातचीत तय होने के बाद आगामी 19 जून को लड़के वाले मुस्कान को देखने के लिए घर आने वाले थे। जब यह बात मुस्कान को पता चली, तो उसने परिजनों से स्पष्ट कह दिया कि वह अभी शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती, उसे थोड़ा और समय चाहिए। बेटी का यह इन्कार पिता राकेश को नागवार गुजरा था।
विज्ञापन

8 of 8
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोफीपुर गांव में नहीं जले चूल्हे, सहमे परिजन ने साधी चुप्पी
मुस्कान की हत्या के बाद सोमवार को पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं, इस खौफनाक हादसे से पूरी तरह टूट चुके परिवार के बचे हुए सदस्यों ने गहरा सदमा लगने के कारण चुप्पी साध ली है।

वारदात के बाद थाने पहुंचने की चर्चा
वारदात के बाद लगभग रात नौ बजे राकेश राठौर के खुद ही थाने पहुंचने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह खुद बसई मोहम्मदपुर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें