फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने काट डाली बेटी: टीवी देख रही मुस्कान के गले-छाती-सिर-हाथ पर बांक से हमला, बाप ने इसलिए रंगे खून से हाथ

Mon, 15 Jun 2026 09:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बेटी की चीखें सुनकर नीचे से भागी मां पुष्पा देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो राकेश ने उन पर भी बांक से हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान कर वह मौके से भाग गया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
1 of 5
हत्यारोपी पिता राकेश राठौर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के फिरोजाबाद स्थित गांव सोफीपुर की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार शाम झूठी शान की खातिर एक पिता ने 19 वर्षीय बेटी की गर्दन, छाती, सिर और हाथों पर बांक से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बेटी मुस्कान को बचाने दौड़ी मां पुष्पा देवी (48) पर भी आरोपी ने कई प्रहार किए। गंभीर हालत में उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
दूसरी मंजिल पर टीवी देख रही थी बेटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टीवी बंदकर किया हमला
राकेश राठौर के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, बेटी मुस्कान, बड़ा बेटा अजय, छोटा बेटा अरुण और दोनों बहुएं हैं। रविवार शाम को छोटा बेटा अरुण पत्नी अंजू के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने गया था, जबकि बड़ा बेटा अजय चूड़ी कारखाने गया था और उसकी पत्नी रचना मायके गई हुई थी। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में मुस्कान टीवी देख रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे पिता राकेश ने टीवी बंद कर दिया। मुस्कान ने विरोध किया तो राकेश ने बांक से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बचाने आई मां पर भी किया हमला
बेटी की चीखें सुनकर नीचे से भागी मां पुष्पा देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो राकेश ने उन पर भी बांक से हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान कर वह मौके से भाग गया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया और पुष्पा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया।

4 of 5
मुस्कान की मां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दो बार घर से जा चुकी थी मुस्कान, समाज में बदनामी से खफा था पिता
बेटे अजय की ओर से पिता पर दर्ज कराई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी पिता राकेश राठौर को रविवार देर रात ही फतेहाबाद रोड स्थित मडुआ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल करते हुए उसने बताया कि उसकी बेटी मुस्कान पहले दो बार बिना बताए घर से चली गई थी। करीब एक माह पहले भी जब वह लापता हुई थी तो बसई मोहम्मदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे जयपुर से बरामद किया था। समाज और अपनी रिश्तेदारी में हो रही लगातार बदनामी के कारण वह गहरे तनाव और गुस्से में था। राकेश ने बताया कि पत्नी पुष्पा हमेशा बेटी का ही पक्ष लेती थी, इसलिए उसने गुस्से में उस पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बाप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
14 दिन की न्यायिक हिरासत में हत्यारा बाप
आरोपी राकेश राठौर के खिलाफ बसई मोहम्मदपुर थाने में हत्या और जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को बांक समेत पकड़कर सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। - आदित्य लांग्हे, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें