पथराव के सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट को भी दौड़कर बचाई पड़ी जान
- फोटो : अमर उजाला
थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी आकाश (27) को भाई सनी के अनुसार पुलिस ने 17 जून को घर से हिरासत में लिया था। आरोप है कि थाना पुलिस ने जुर्म कबूल कराने के लिए उसे जमकर पीटा। इसके बाद 19 जून को चोरी के बाइक कटवाने के मामले में उसे जेल भेज दिया था। जेल जाते समय युवक सही सलामत था, लेकिन 40 घंटे बीतते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी परिजन को दी थी।