फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर पहुंचे तो चीत्कार मच गया। पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की पत्नी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
1 of 7
शवों को देख चीत्कार मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला में जमीन के विवाद को लेकर पिता-पुत्र की हत्या के बाद सोमवार को जब एक साथ उनके शव घर पहुंचे तो परिजन में चीत्कार मच गई। पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की पत्नी बेसुध हो गईं। जिन्हें महिलाएं ढांढ़स बंधाते रहीं थीं। थाना नगला सिंघी के गांव नगला प्रेम के पास रविवार शाम तीन बजे गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने पुत्र रवि यादव, नितिन यादव के साथ खेत जोतने गए थे। जहां गांव के ही हुब्बलाल यादव, भाई देवेंद्र यादव व उसके पुत्रों ने बेरहमी से फावड़ा, बल्लम आदि से प्रहार कर अरविंद यादव व उनके पुत्र नितिन की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान रवि ने भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
2 of 7
गांव में शव पहुंचते ही भीड़ जुट गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार शाम तीन बजे करीब पूर्व प्रधान अरविंद यादव व उनके पुत्र नितिन यादव के शव पोस्टमार्टम होकर हाईवे रीजेंसी स्थित उनके आवास पर पहुंचे तो परिजन में चीत्कार मच गई। इस दौरान पूर्व प्रधान की पत्नी किरन यादव एवं नितिन की तीन माह पूर्व ही शादी होकर आई पत्नी चीख मारते हुए बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
3 of 7
गांव में जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान रिश्तेदार व अन्य महिलाएं उन्हें ढ़ांढस बंधाने का असफल प्रयास करतीं रहीं। शाम पांच बजे करीब दोनों के शवों को पैतृक गांव टीकरी ले जाया गया, गांव पहुंचे पूर्व प्रधान के सैकड़ों की संख्या में समर्थक व हर ग्रामीण की आंखें नम थी। हर कोई इस जघन्य हत्याकांड के लिए हत्यारोपियों को कोस रहा था।
पत्नी ने खेत की जुताई के लिए न जाने का किया था आग्रह
पूर्व अरविंद यादव ने अपने बीच के बेटे नितिन को खेत की जुताई करने के लिए गांव से ट्रैक्टर लाने को कहा तो उनकी पूर्व प्रधान पत्नी किरन यादव ने उन्हें खेत की जुताई आज न करने का आग्रह किया, लेकिन अरविंद यादव ने उनकी एक न सुनी और बेटे रवि व नितिन के साथ खेत पर जुताई करने ट्रैक्टर लेकर चले गए थे। जहां गांव के ही रंजिश मानने वाले हुब्बलाल आदि ने फावड़े आदि से हमलाकर अरविंद यादव व नितिन यादव की हत्या कर दी थी। वहीं रवि ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। ईंट लगने से रवि को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
घटनास्थल से शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में किया गया पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधान के पैतृक गांव टीकरी में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे आशीष यादव ने पिता व भाई नितिन को मुखाग्नि दी। पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार गांव में चार बजे करीब पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। मौके पर एसडीएम अनुराधा सिंह, सीओ अमरीश कुमार, इंस्पेक्टर टूंडला अंजीश कुमार, थानाध्यक्ष नगला सिंघी विमलेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पचोखरा पारुल मिश्रा, थानाध्यक्ष रजावली ब्रजकिशोर सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसएसपी सौरभ दीक्षित भी अंतिम संस्कार होने तक पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
6 of 7
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में पुलिस फोर्स तैनात
रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गांव टीकरी में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। गांव में लोग घरों के आगे व पेड़ों के नीचे बैठकर इस हत्याकांड की ही चर्चा करते रहे। लोगों का कहना था कि उन्हें ऐसा कतई गुमान न था कि विपक्षी पूर्व प्रधान व उनके पुत्र की ऐसे भी हत्या कर सकते हैं। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
ये हुई थी घटना
थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (55) का गांव के ही हुब्बलाल यादव से जमीन विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर मामला तहसील न्यायालय में चल रहा था। 20 मई को एसडीएम अनुराधा सिंह के आदेश पर तहसीलदार राखी शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जमीन की नापतौल की थी। रविवार शाम 4:30 बजे के करीब पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने दूसरे नंबर के पुत्र नितिन यादव (27) के साथ खेत जुतवाने के लिए गए थे। तभी हुब्बलाल यादव उसके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने खेत जोतने का विरोध करते हुए पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में सिर में फावड़ा लगने और गर्दन कटने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता-पुत्र की दिनदहाडे़ हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।