फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टक्कर मारकर दाैड़ाई कार, रोकने पर बाैखलाए, 17 लोग राैंदे, पांच की माैत; फिरोजाबाद हादसे की पूरी कहानी

Mon, 26 Oct 2026 03:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती घायलों ने हादसे को अंजाम देने वाले कार सवारों के खूनी खेल की पूरी कहानी बताई। बताया कि किस तरह रोकने कार सवारों ने 17 लोगों को बेरहमी से राैंद दिया। 
विज्ञापन
1 of 9
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रविवार की रात जिस छंटनपुरा गांव में महिलाएं टेसू-झांझी की शादी के मंगलगीत गाते हुए विसर्जन के लिए निकली थीं वह खुशियां कुछ ही पलों में चीत्कार और असहनीय दर्द में बदल गईं। एक तेज रफ्तार कार ने उत्सव मना रहे लोगों को बेरहमी से रौंद दिया। पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। इस वीभत्स घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

घायल चंद्रवीर ने बताया कि कार सवारों ने पहले बटेश्वर की ओर से आते समय लोगों को टक्कर मारी और भागने का प्रयास किया। जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सड़क पर लगाकर उनकी घेराबंदी करने की कोशिश की तो बौखलाए कार सवारों ने भागने की फिराक में भीड़ को दोबारा जोरदार टक्कर मार दी। इस खूनी खेल के दौरान चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद भेजा।

">http://
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
ग्रामीणों से बात करते आला अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव उठाने पर भड़के ग्रामीण, अधिकारियों ने दी सांत्वना
हादसे में मृत हुईं दो सगी बहनों आकांक्षा और अंजलि के शवों को रात सवा दस बजे जैसे ही पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने शव उठाने का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश था कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। जिससे गुस्साए लोगों ने नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना मिलते ही डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका।

 
विज्ञापन

3 of 9
अस्पताल में घायलों का हाल जानते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि
भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे, एसपी देहात अनुज चौधरी, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता, एसडीएम शिकोहाबाद राजेश शुक्ला, इंस्पेक्टर मक्खनपुर चमन शर्मा और सिरसागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करने के लिए सिरसागंज सपा विधायक सर्वेश यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे।

 

4 of 9
ग्रामीणों ने कार में की तोेड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार के अंदर शराब होने की रही चर्चा
इस घटना में बड़ी बात यह रही है कि कार सवारों ने दो बार ग्रामीणों को टक्कर मारी। ग्रामीणों ने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने ग्रामीणों की ओर ही गाड़ी को दौड़ा दिया। इसके कारण ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कार सवार नशे की हालात में थे। उनकी कार में शराब भी रखी बताई जाती है। ग्रामीण इसकी चर्चा अस्पताल में भी कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

5 of 9
हादसे में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने कार पर उतारा गुस्सा कार सवारों को भी पीटा गया
हादसा होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कार सवारों पर उतरा। ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ ही नहीं की बल्कि कार सवारों की भी पिटाई कर दी। इसके कारण कार सवार घायल हो गए। घायल ग्रामीणों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस घायल कार सवारों को भी उपचार को जिला अस्पताल लाई है। घायल हुए कार सवारों में अकील पुत्र शकील अहमद, इरफान (30) पुत्र अली खान, गुरफान (30) पुत्र अली खान निवासीगण वजीरपुर दिल्ली हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार बहनों समेत पांच ने तोड़ा दम
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात को हुए हादसे से हाहाकार मच गया। टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं, युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार 17 लोगों को रौंदती हुई चली गई। चार बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने भागती कार को ट्रैक्टर लगाकर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार थाना नसीरपुर इलाके के गांव छटनपुरा के महिला-पुरुष एवं बच्चे टेसू-झांझी की शादी की रस्में अदा करने शिकोहाबाद बटेश्वर रोड पर गए हुए थे। रात करीब 9 बजे जब सभी लोग पूजा करने के लिए सड़क किनारे बैठे थे] तभी अचानक बटेश्वर की ओर से आ रही कार ग्रामीणों को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। घायल सड़क पर तड़पने लगे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा किया और थोड़ी दूर पर ट्रैक्टर को खड़ा करके रास्ता बंद कर दिया। तभी कार सवारों ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। कार में कई लोग सवार बताए गए हैं। हादसे में शिशुपाल की दो पुत्रियों आकांक्षा (17), अंजलि (15) और उनकी चचेरी बहन दीपिका (19) पुत्री ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिशुपाल की तीसरी बेटी गुन्नू (10) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव के हरीश (26) पुत्र गंभीर ने शिकोहाबाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में श्रेषा देवी (62) मोहिनी (2), पूजा देवी (26), सपना (2), चंद्रवीर (55), उमाशंकर (40), धीरज (30), सोनू (30), मयंक (11) सहित 12 लोग घायल हो गए। 


 
विज्ञापन

7 of 9
हादसे में घायल हुए चंद्रवीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में ये हुए घायल

- चंद्रवीर उर्फ चंद्रपाल (35) पुत्र अनारसिंह
- उमाशंकर (40)पुत्र रामब्रजेश
- धीरज (30) पुत्र सुखवीर सिंह
- सोनू (30) पुत्र सुखवीर सिंह 30
- मयंक (11) पुत्र चंद्रवीर
- जगदीश (48) पुत्र रामकुमार
- श्रेयशा देवी (50)
- सपना (12) पुत्री राजा
- मोहिनी (03) पुत्री पंकज
- पूजा (20) पत्नी पंकज
- संगीता (22) पत्नी नीटू
- सुमन देवी (48) निवासीगण छटनपुर थाना नसीरपुर

 

8 of 9
कार सवार भी हुए घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल हुए कार सवार
- अकील पुत्र शकील अहमद
- इरफान (30) पुत्र अली खान
- गुरफान (30)पुत्र अली खान निवासीगण वजीरपुर दिल्ली

 
विज्ञापन

9 of 9
घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों की सूची
- आकांक्षा (16) पुत्री शिशुपाल
- अंजली (13) पुत्री शिशुपाल
- गुन्नू (10) पुत्री शिशुपाल
- दीपिका उर्फ बबली (19),
- हरीश कुमार (23) पुत्र गंभीर सिंह निवासीगण छटनपुरा थाना नसीरपुर

-थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव छंटनपुरा में गंभीर हादसा हुआ है। इसमें पांच लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों का बेहतर उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए है। मृतकों के परिजनों को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की जाएगी। घटना की जांच कराके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार शर्मा डीएम फिरोजाबाद




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें