फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद हादसा: एक साथ उठी चार बहनों की अर्थी, शिशुपाल ने खो दीं तीन बेटियां; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव

Mon, 26 Oct 2026 02:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सोमवार को जब मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। चार बहनों की एक साथ अर्थी उठी तो हर किसी का कलेजा कांप गया। हादसे में तीन बेटियों को खोने वाले शिशुपाल को ग्रामीण ढांढस बंधाने में जुटे थे।
विज्ञापन
1 of 6
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद के गांव छटनपुर में हुए दर्दनाक हादसे के कारण पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की एक साथ दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। तीनों सगी बहनों एवं एक चचेरी बहन को खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया गया। इस हृदय विदारक घटना से गांव में सभी ग्रामीणों की आखें नम हो गईं। 

नसीरपुर क्षेत्र के गांव छटनपुर में झांझी-टेसू की शादी कराने के बाद सड़क किनारे पूजा-अर्चना कर रहे ग्रामीणों को दिल्ली की कार ने रौंद दिया था। इस घटना में एक ही परिवार की आकांक्षा (17), अंजलि (15) पुत्री शिशुपाल सिंह तथा इनकी चचेरी बहन दीपिका उर्फ बबली (19) पुत्री बृजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गुन्नू (10) पुत्री शिशुपाल सिंह की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में गांव में ही रहने वाले हरीश कुमार (26) की भी मौत हुई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शवों को देख गांव में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही गांव में तीन सगी बहनें, एक चचेरी बहन एवं एक युवक की मौत होने से गांव में मातम पसर गया। सोमवार सुबह सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे। शव के गांव में पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। परिवार ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आखें भी इस हृदय विदारक घटना को देखने के बाद नम हो गईं। मौके पर सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी एवं नसीरपुर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा एवं सिरसागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जिनकी निगरानी में जेसीबी से शिशुपाल के खेतों में गड्ढा खुदवाकर चारों बहनों के शवों को सुबह 10 बजे करीब दफनाया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता-पिता एवं छोटे भाइयों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
थाना नसीरपुर के गांव छंटनपुरा निवासी किसान शिशुपाल ने हादसे में तीनों बेटियों को खो दिया है। रविवार का दिन उसके लिए काला साबित हुआ। क्योंकि उसके तीन बेटियों एवं दो बेटे हैं। कार सवारों के रौंदने से उसकी दो बेटी अंजलि एवं आकांक्षा की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल गुन्नू ने भी फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बिलखते हुए शिशुपाल ने बताया कि आकांक्षा उर्फ दीक्षा उसकी सबसे बड़ी बेटी थी। दूसरे नंबर की अंजलि दोनों ही कक्षा आठ में पढ़ रही थीं। जबकि गुन्नू चौथे नंबर की है वह कक्षा एक में पढ़ती है। तीन बहनों आकांक्षा, अंजलि और गुन्नू की मौत के बाद शिशुपाल का पूरा परिवार बिखर गया। एक साथ तीनों बेटियों की मौत के बाद उनकी मां राधा देवी, दो छोटे भाई कमल (11) एवं बाबू (5) साल का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

4 of 6
हादसे से परिजनों में चीखपुकार मच गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेकाबू कार ने राैंदे थे ग्रामीण
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात को हुए हादसे से हाहाकार मच गया। टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं, युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार 17 लोगों को रौंदती हुई चली गई। चार बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने भागती कार को ट्रैक्टर लगाकर पकड़ लिया। घायलों को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर और आगरा भेजा गया है। देर रात शव उठाने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। गांव में एसपी देहात, एसडीएम सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रामीणों से बात करते आला अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार थाना नसीरपुर इलाके के गांव छटनपुरा के महिला-पुरुष एवं बच्चे टेसू-झांझी की शादी की रस्में अदा करने शिकोहाबाद बटेश्वर रोड पर गए हुए थे। रात करीब 9 बजे जब सभी लोग पूजा करने के लिए सड़क किनारे बैठे थे] तभी अचानक बटेश्वर की ओर से आ रही कार ग्रामीणों को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। घायल सड़क पर तड़पने लगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल में घायलों का हाल जानते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा किया और थोड़ी दूर पर ट्रैक्टर को खड़ा करके रास्ता बंद कर दिया। तभी कार सवारों ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। कार में कई लोग सवार बताए गए हैं। हादसे में शिशुपाल की दो पुत्रियों आकांक्षा (17), अंजलि (15) और उनकी चचेरी बहन दीपिका (19) पुत्री ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिशुपाल की तीसरी बेटी गुन्नू (10) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव के हरीश (26) पुत्र गंभीर ने शिकोहाबाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में श्रेषा देवी (62) मोहिनी (2), पूजा देवी (26), सपना (2), चंद्रवीर (55), उमाशंकर (40), धीरज (30), सोनू (30), मयंक (11) सहित 12 लोग घायल हो गए। देर रात कुछ घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे की जानकारी पर एसपी देहात अनुज चौधरी, एसडीएम शिकोहाबाद राजेश शुक्ला सहित कई थानों का फोर्स गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को भी देर रात पकड़ लिया। उन्होंने शव नहीं उठाने दिए। बाद में अधिकारियों के समझाने पर परिजन माने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें