फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा ने देवर संग रचाई शादी, एक दिन भी मांग में नहीं सज पाया सिंदूर, महिला की सड़क हादसे में मौत, देखें तस्वीरें

Thu, 25 Mar 2021 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा, महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें दुल्हन की मौत हो गई। पिछले वर्ष पति की मौत के होने के बाद वह देवर के साथ शादी करके ससुराल जा रही थी। पति समेत सात रिश्तेदार घायल हो गए। एक दिन भी मांग में सिंदूर नहीं सज पाया और महिला ने सड़क हादसे में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 5
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कायमगंज के शिवाला भवन में बुधवार को सामूहिक शादी समारोह था। वहां फतेहगढ़ के गांव नया नगला महरूपुर सहजू निवासी प्रदीप जाटव ने स्व. भाई की पत्नी किरन से शादी की थी। इसके बाद परिवार कार से लौट रहा था। शाम करीब सात बजे नवाबगंज थाने के गांव शुकरुल्लाहपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस दुर्घटना में नवविवाहिता किरन (27), प्रदीप की चाची सीमा (35), चाचा सतीश (40), लकी (5), छिबरामऊ के गांव कुबेरपुर बनवारी निवासी बहनोई नीरज (28), बहन प्रियंका (25) एवं फतेहगढ़ के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी सुरेश चंद्र (45) कार में ही फंस गए।

4 of 5
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
शादी कार्यक्रम से लौट रहे कुछ लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और निजी वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में डॉ. राजकिशोर ने किरन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चार लोगों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। किरन के पहले पति दीपू उर्फ दीपक की मौत सात जनवरी 2020 को हो गई थी। किरन के एक बेटा लकी है। परिजनों की सहमति से उसने देवर प्रदीप से शादी करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें