शासन के आदेश पर बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में नैनी जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया। गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 5 मिनट बजे उन्हें जेल के अंदर दाखिल कर दिया गया। इससे पहले उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मामला है। उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है। सुरक्षा के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उसके बाद ही उन्हें यहां भेजा गया है।
विज्ञापन
2 of 6
कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल लाए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह
- फोटो : amar ujala
पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लखनऊ पुलिस आयुक्त ने हत्या की साजिश रचने में पूर्व सांसद धनंजय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच धनंजय जनपद जौनपुर के थाना खुटहन में वर्ष 2017 में दर्ज पुराने मुकदमे की जमानत निरस्त कराकर कोर्ट में हाजिर हो गए। धनंजय को कोर्ट से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल लाए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह
- फोटो : amar ujala
नैनी सेंट्रल जेल में मुख्तार अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख के करीबी अभय सिंह समेत 68 शातिर अपराधी बंद हैं। धनंजय को वहां जान का खतरा था। ऐसे में शासन ने बुधवार रात धनंजय को नैनी जेल से फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। जेल में दाखिल होने से पहले धनंजय ने मीडिया से राजनीति के तहत फंसाने की बात कही। सेंट्रल जेल के जेलर सुरेश सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद को हाईसिक्योरिटी सेल में रखा गया है।
4 of 6
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में किया था समर्पण
- फोटो : prayagraj
सेंट्रल जेल में बंद हैं 45 शातिर माफिया
धनंजय सिंह के सेंट्रल जेल में आने से जेल प्रशासन और अलर्ट हो गया है। देश भर के 45 शातिर माफिया सेंट्रल जेल में पहले से ही बंद हैं। ऐसे में बाहुबली पूर्व सांसद के आने से जेल प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसको लेकर जेल प्रशासन ने जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की है।
विज्ञापन
5 of 6
पूर्व सांसद धनंजय सिंह का आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ निजी पांच वाहन भी आए
पूर्व सांसद को प्रयागराज से पुलिस की दो गाड़ियों के साथ यहां लाया गया। इन दोनों गाड़ियों के साथ पूर्व सांसद की पांच निजी गाड़ियों का काफिला भी चल रहा था। इनमें सवार लोग उनके निजी सुरक्षा कर्मी बताए गए। कुछ देर रुकने के बाद सभी गाड़ियां वापस चली गईं।
अजीत सिंह व पूर्व सांसद धनंजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि का रखा व्रत, पीएंगे नारियल पानी
सेंट्रल जेल में पूर्व सांसद को दाखिल किए जाने से पहले साथ आई गाड़ियों से उनका सामान उतारा गया। उसे जेल प्रशासन को सौंप दिया गया। उनके निजी सुरक्षा कर्मियों ने जेल अधिकारियों को बताया कि पूर्व सांसद आज महाशिवरात्रि का व्रत हैं। जेल में दाखिल होने के बाद उन्हें सबसे पहले नारियल पानी दिया जाए। नारियल पानी सामान में है।