टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के रहने वाले नीरज चोपड़ा का अयोध्या से भी नाता रहा है। उन्होंने वर्ष 2005 में कुमारगंज क्षेत्र के रामनेवाज सिंह महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था लेकिन आर्मी में भर्ती होने के कारण व परीक्षा नहीं दे सके थे। हालांकि व कभी अयोध्या आए नहीं। महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष सिंह ने बताया कि वर्ष 2005 में कबड्डी इंडिया कैंप के तीन-चार खिलाड़ी उनके यहां पढ़ रहे थे, उन्हीं के माध्यम से नीरज ने उनके स्कूल में बीए प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन कराया था। बताया कि मैं वर्ष 2015 में कबड्डी की टीम लेकर पंजाब के पटियाला गया था, वहां नीरज चोपड़ा से मुलाकात हुई। शुरू में वह काफी मोटा था, उसका वजन करीब 110 किलो था। उसके घरवालों ने यह कहकर उसे भेजा था कि जिम जाओ और कबड्डी खेलो। वह कबड्डी खेलने के लिए अपने घर से दस किमी दूर स्टेडियम दौड़कर जाता था। तब उसका वजन घटा। बाद में उसे कबड्डी का कोच नहीं मिला और भाला फेंकने की ट्रेनिंग देने वाले कोच मिल गए।
विज्ञापन
2 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि तुम भाला फेंकना सीखो। इसी के बाद से उसने भाला फेंकना शुरू कर दिया। बताया कि उसके साथ रहने वाले सभी साथी खिलाड़ी उसकी मेहनत, लगन के कायल थे। वह सभी से कहता था कि देखना एक दिन मैं अपने देश के लिए गोल्ड लाऊंगा।
विज्ञापन
3 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खिलाड़ियों में खुशी की लहर, दी लख-लख बधाइयां
नीरज चोपड़ा की इस स्वर्णिम व ऐतिहासिक सफलता पर अयोध्या जनपद के लोगों में खुशी की लहर है। अयोध्या के साधु-संतों के साथ खिलाड़ियों ने उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने कहा कि नीरज ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है, हमें उस पर गर्व है।
4 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
उसकी यह जीत हमारे खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। नीरज की इस सफलता पर मुदित कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि उनकी यह सफलता हमारे लिए अविस्मरणीय है, उन्होंने हमारे तिरंगे को टोक्यो में फहराकर हमारा मान बढ़ा दिया है।
क्रिकेट खिलाड़ी रंगेश मणि व पूर्णेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नीरज के गोल्ड ने देश के 140 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। एथलेटिक्स के खिलाड़ी रोहित त्रिपाठी, विशाल तिवारी, रूबी, अर्चना, शिवम, परमेंद्र सिंह, जिला ओलंपिक संघ के बृजेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह व मुकेश वर्मा ने नीरज को बधाई दी।