पंचायत चुनाव में यूपी सरकार की ओर से किए गए फेरबदल के बाद आए हाईकोर्ट के आदेश पर 2015 को आधार मानकर चक्रानुक्रम आरक्षण प्रक्रिया के तहत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सैफई ब्लॉक की सीट अनारक्षित की श्रेणी में आ गई है। अब उनके परिवार का सदस्य दावेदारी कर सकेगा। इससे पहले दो मार्च को घोषित हुए आरक्षण में यह सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दी गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
मुलायम सिंह यादव- अखिलेश यादव
- फोटो : PTI
हालांकि मुलायम के गांव में पहली बार एससी प्रधान बनेगा। इटावा में वर्ष 1989 से 2021 तक जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा ही काबिज रही है। उसमें भी पिछले 15 सालों से मुलायम सिंह के परिवार के व्यक्ति के पास ही जिले के प्रथम नागरिक का औहदा रहा है। वहीं, छह ब्लाकों पर सपा का ही परचम लहराता रहा।
विज्ञापन
3 of 5
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव एवं अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। यहां मुलायम सिंह यादव के भतीजे अभिषेक यादव उर्फ अंशुल लगातार दूसरी बार मैदान में हैं। इस महीने पंचायत चुनावों को लेकर राजनैतिक परिदृश्य तेजी से बदला। दो मार्च को जारी हुई आरक्षण की अनंतिम सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट तो ओबीसी के लिए ही आरक्षित रही।
4 of 5
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव व डिंपल यादव
परंतु मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई की ब्लाक प्रमुखी और प्रधानी की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दी गई। प्रधानी की कोई बात नहीं परंतु ब्लाक प्रमुख की सीट पर पिछले 25 सालों से मुलायम परिवार का ही कब्जा रहा है। पूर्व में जारी हुए आरक्षण से यह क्रम टूट सकता था। परंतु हाईकोर्ट के आदेश पर आरक्षण की नई नीति लागू हुई। शनिवार को जारी हुई पंचायत चुनावों के आरक्षण की अनंतिम सूची में सैफई अनारक्षित की गई है।
समाजवादी रथ में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1995 से रहा है परिवार का कब्जा
सैफई ब्लाक अस्तित्व में आने के बाद पहली बार हुए क्षेत्र पंचायत के चुनाव में मुलायम के भतीजे रणवीर सिंह यादव पहले ब्लाक प्रमुख बने। 2005 में उनके निधन के बाद दूसरे भतीजे धर्मेंद्र यादव ब्लाक प्रमुख हुए। 2010 में स्व रणवीर सिंह के पुत्र तेज प्रताप सिंह यादव ब्लाक प्रमुख बने। 2015 में स्व रणवीर सिंह यादव की धर्मपत्नी मृदुला यादव ब्लाक प्रमुख बनीं। तीन दिन पहले ही उनका कार्यकाल खत्म हुआ है।