फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सड़क हादसा: अपनों से लिपट कर रोए परिजन, लोगों के आंसू छलके, जिस बच्चे को मुंडन था वो लापता

Sun, 11 Apr 2021 07:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
इटावा में डीसीएम खंदी में गिरने से हुए हादसे में अपनों के मरने व घायल होने की खबर पाकर परिजन आगरा से रात करीब 10 बजे इटावा जिला अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए। देखते ही देखते अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन अपनों से शव से लिपट कर रो पड़े, तो घायल के आंसू भी अपनों को पास देखकर छलक पड़े।

 
विज्ञापन

2 of 6
हादसे के बाद पलटी डीसीएम - फोटो : amar ujala
अस्पताल व पोस्टमार्टम के दर्द यह हुआ कि मृतकों व घायलों के परिजन एक-दूसरे से लिपट कर आपस में दर्द बांटते नजर आए। हादसे की खबर जैसे ही घायलों व मृतकों के घर आगरा पहुंची, वहां रोना-पीटना मच गया। वीरेंद्र के घर में बेटे के मुंडन समारोह की खुर्शियां मातम में बदल गई। हादसे में घायल व मृतक आपस में रिश्तेदार हैं और अधिकांश एक ही गांव के रहने वाले हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
घायलों को निकालते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
जैसे ही लोगों ने हादसे की खबर मिली, वह अपने निजी और प्राइवेट वाहनों से इटावा की तरफ चल पड़े। रात में सभी जिला अस्पताल, सैफई और अन्य अस्पतालों में पहले गए। वहां भर्ती घायलों की हालत देखकर रो पड़े। वहां मृतकों की सूची देखकर मृतकों के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल की मर्चुरी और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।



 

4 of 6
घायलों को निकालते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
वहां मरने वालों में अपनों की तलाश की। फिर शव से लिपट कर बिलख पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस व दूसरे लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाकर शांत कराया। हादसे का शिकार हुए दो भाई जनवेद सिंह व लालू बघेल भी हैं। यह जानकारी जनवेद के बेटे सूरज ने दी। वहीं, मृतकों में रामदास व किशन लाल जीजा-साला हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
हादसे के बाद घायलों को निकालते हुए - फोटो : amar ujala
वीरेंद्र के जिस बेटे का मुंडन संस्कार था उसका देर रात पता नहीं चल सका। बच्चा लापता है या परिवार के किसी व्यक्ति के पास, इसकी जानकारी प्रशासन कर रहा है। देर रात पुलिस की एक टीम हादसा स्थल पर भेजी गई। टीम खंदी में बच्चे की तलाश की लेकिन वहां भी पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र जिला अस्पताल में भर्ती है और बेहोश है। परिवार के ज्यादातर लोग घायल हैं या मर चुके हैं। इससे बच्चे की नहीं हो पा रही है। फिर भी वीरेंद्र के बेटे का पता लगाया जा रहा है। (ब्यूरो)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
रात में हुआ मृतकों को पोस्टमार्टम
जिला प्रशासन रात में ही हादसे का शिकार हुए 12 लोगों का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। सीएमओ ने डॉक्टरों का टीम गठित की। इसके बाद डॉक्टर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों को पोस्टमार्टम किया। देर रात शवों को एंबुलेंस से मृतकों के गृह जनपद आगरा भेज दिया गया। ताकि रविवार को परिजन मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कर सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें