रीना और बीना ने बताई घटना की आंखों देखी कहानी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में ओमप्रकाश की पुत्री रीना (15) और बीना (12) की जान किसी तरह बच गई। गांव पहुंचने पर इन्होंने बताया कि गांव के ही बच्चे का मुंडन था। खुशी-खुशी इस संस्कार में शामिल होने और गंगा स्नान के लिए ट्रॉली में बैठे थे। करीब एक घंटे का सफर काफी सुखद रहा। सब आपस में हंस-बोल रहे थे और मंगल गीत गाए जा रहे थे। जिस बच्चे का मुंडन होना था, उसकी मां सपना ढोलक बजा रही थी। तभी अचानक पीछे से एक ट्रैक्टर आया, तो दोनों में रेस लग गई।