फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आतिशबाजी के गोदाम में विस्फोट...उड़ गई दो दुकानों की छत, आसपास के हिल गए मकान; मंजर देख दहशत में आए लोग

Thu, 11 Sep 2025 07:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा में आतिशबाजी गोदाम में आग लग गई। इसके बाद हुए विस्फोट से इमारत ढह गई। आसपास के मकान हिल गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
1 of 7
आतिशबाजी गोदाम में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा के कस्बा धुमरी में बुधवार की रात करीब 12 बजे बाहर बने मार्केट की दुकान संख्या 31 और 32 में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आतिशबाजी से भरे एक अवैध गोदाम में हुए जोरदार धमाके से पूरी इमारत ढह गई और आसपास के मकान भी हिल गए। शोर सुनकर इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन

2 of 7
विस्फोट से ढह गई दुकानें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धुमरी कस्बे के मार्केट में कुल 70 दुकानें हैं। रात के सन्नाटे में हुए इस धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। जिन 2 दुकानों में आतिशबाजी का अवैध भंडारण किया गया था, उनका लेंटर तक उड़ गया। धमाके की चपेट में आकर आसपास की 6 अन्य दुकानें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
आतिशबाजी गोदाम में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय निवासी रिषभ गुप्ता ने बताया कि इस मार्केट में उनकी 2 दुकानें हैं। इनमें उन्होंने प्लास्टिक के पाइप का गोदाम बना रखा है। इस विस्फोट से काफी नुकसान हुआ है।

 

4 of 7
आतिशबाजी गोदाम में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद पूरे बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ मच गई। मार्केट मालिक घनश्याम गुप्ता के बेटे अमन गुप्ता ने बताया कि दुकान नंबर 31 और 32 को निजाम खां ने कबाड़ और रुई रखने के बहाने किराए पर लिया था। लेकिन उसने वहां अवैध रूप से आतिशबाजी का गोदाम बना रखा था। इस बात की हमको जानकारी नहीं है। धमाके के बाद से ही निजाम खां अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर भाग गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
आतिशबाजी गोदाम में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आतिशबाजी विक्रेता का पुराना रिकॉर्ड
इस मामले में आतिशबाजी विक्रेता निजाम खां की लापरवाही साफ तौर पर उजागर हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निजाम ने 2019 के बाद से अपने आतिशबाजी क्रय-विक्रय लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। इतना ही नहीं, 2023 में भी उसके खिलाफ अवैध आतिशबाजी खरीद-फरोख्त के मामले में जैथरा थाने में केस दर्ज हो चुका है।

 
विज्ञापन

6 of 7
आतिशबाजी गोदाम में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध कारोबार पर सवाल
यह घटना एक बार फिर जैथरा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध आतिशबाजी के कारोबार पर सवाल उठाती है। इस तरह के गैर-कानूनी गोदाम आबादी वाले इलाकों में आम लोगों के जीवन के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आतिशबाजी गोदाम में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन अधिकारी प्रशांत राणा और केतन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। प्रशांत राणा ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और भागे आरोपी निजाम खां की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें-UP: नशा मुक्ति केंद्र में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, एक दिन पहले ही कराया था भर्ती; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें