फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: मुख्य सेवादार पर नया खुलासा... 11 हजार मानदेय वाले मधुकर ने गांव से सिकंदराराऊ तक बना लिए मकान

Sat, 06 Jul 2024 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
विज्ञापन
1 of 9
Hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 122 लोगों की मौत का जिम्मेदार भोले बाबा के मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर के भी रहस्य सामने आ रहे हैं। उसकी आय और शान-बान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां मनरेगा में तकनीकी सहायक के रूप में उसे 11 हजार प्रतिमाह मानदेय मिलता था। 
विज्ञापन

2 of 9
मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर - फोटो : संवाद
इस मानदेय में पैतृक गांव से लेकर सिकंदराराऊ तक कैसे मकान बना लिए, इससे पर्दा उठना बाकी है। क्योंकि सत्संग में निस्वार्थ रूप से सेवा देने का दावा किया जाता है। ब्लॉक अवागढ़ की ग्राम पंचायत सलेमपुर गादुरी के मजरा सलेमपुर का रहने वाला देवप्रकाश सत्संग हादसे का मुख्य आरोपी है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, साकार हरि बाबा - फोटो : संवाद
इसके खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की गिरफ्त से दूर होने के बाद उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका है। देवप्रकाश ने 2008 में एटा में मनरेगा में तकनीकी सहायक के रूप में नौकरी शुरू की थी। वर्तमान में उसकी तैनाती शीतलपुर ब्लॉक में है। जहां 11 हजार रुपये प्रतिमाह उसका मानदेय है। 

 

4 of 9
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
इसमें से कटौती आदि के बाद कुल 8500 रुपये उसके हाथ में आते थे। इस रकम से परिवार का पालन-पोषण करना ही मुश्किल है। लेकिन देवप्रकाश शान-बान के साथ रहता था।
विज्ञापन

5 of 9
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
पैतृक गांव में एक माह पहले ही उसने मकान बनवाया है। जबकि सिकंदराराऊ में एक मकान बनवाकर परिवार सहित रहता है। वहां से नौकरी के लिए एटा का आवागमन भी इसी अल्प मानदेय में किया जाना शामिल है।

 
विज्ञापन

6 of 9
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
इतना सब करने में उसकी आय के अन्य क्या स्रोत थे, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि सेवादारों को सत्संग से कुछ न मिलने की बात कही जाती है। इस ओर भी जांच खड़ी हो सकती है कि आखिर किस स्रोत से वह धनराशि जुटा रहा था।
विज्ञापन

7 of 9
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त स्वरोजगार प्रभूदयाल ने भी बताया कि सभी संविदा तकनीकी सहायक का 11 हजार रुपये मासिक मानदेय है। अन्य मदों में धनराशि कटने के बाद 8500 रुपये भुगतान किए जाते हैं।

 

8 of 9
hathras stampede - फोटो : पीटीआई
कार्यालय से दूर रखता था सत्संग की बातें
देवप्रकाश करीब डेढ़ दशक से भोले बाबा से जुड़ा हुआ है। उसके घर के मंदिर में भोले बाबा का फोटो लगा हुआ है। परिवार सहित वह भोले बाबा की भक्ति करता था। अन्य लोगों को भी उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित करता था।
विज्ञापन

9 of 9
hathras stampede - फोटो : पीटीआई
हालांकि इस तरह की गतिविधियां कार्यालय में नहीं देखीं। उसके सह कर्मचारी बताते हैं कि कार्यालय में आने पर और काम के दौरान वह भोले बाबा या सत्संग से जुड़ी बातें नहीं करता था। सामान्य रूप से कामकाज करता था और उसका व्यवहार सामान्य रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें