फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

Tue, 11 Dec 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 15
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम से आगरा के कांग्रेसियों में उत्साह की लहर है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस को मिले जनसमर्थन पर कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी की। मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी। 
विज्ञापन

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

2 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
चुनाव नतीजों के रुझान शुरू होते ही कांग्रेसियों के चेहरे खिल उठे। जयपुर हाउस स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। दोपहर को आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि इन परिणामों ने साफ कर दिया है कि अब जनता परिवर्तन चाहती है।  
विज्ञापन

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

3 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी का जाता है। राहुल ने जिस तरह किसान, युवाओं की आवाज उठाई थी, उसे जनता ने स्वीकार किया है। अब यह तय हो चुका है कि 2019 में भाजपा का देश से सफाया होगा। 

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

4 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन की ओर से विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई गई। कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस मौके पर डॉ. मधुरिमा शर्मा, चौधरी बच्चू सिंह, अवधेश त्रिपाठी, लक्ष्मीनरायन, कपिल गौतम, अशोक सरपाल, परवेज अंजुम, गीता सिंह, बसंतलाल, सतेंद्र कैम आदि थे। 
विज्ञापन

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

5 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेत्री मधुरिमा शर्मा ने कहा कि हमें जो अपेक्षा थी, उसी अनुसार चुनाव नतीजे आए हैं। वर्तमान सरकार में देश का किसान, छात्र, व्यापारी सब त्राहि त्राहि कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का सत्यनाथ बचाना है, भाजपा का भगाना है। 2019 में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

6 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
भगवान टाकीज चौराहे पर प्रोफेशनल कांग्रेस के धर्मेंद्र शर्मा, अमित सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटी। मंटोला तिराहे और कलक्ट्रेट पर कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी व मोहम्मद शरीफ काले के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। ढोल नगाड़ों की थाप पर जश्न मना।
विज्ञापन

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

7 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
शाह टाकीज पर कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय शर्मा ने मिठाई बांटीं। शुभम शर्मा, रंगेश शर्मा, नीलम सिंह आदि रहे। युवा कांग्रेस के अनुज शिवहरे ने नाई की मंडी में मिष्ठान्न वितरित किया। वरिष्ठ नेता गोविंद अग्रवाल ने तीन राज्यों के परिणामों को सत्य की विजय बताया।

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

8 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कहरई मोड़, राजपुर चुंगी में मिष्ठान्न वितरित करके खुशी मनाई गई। उपेंद्र सिंह बाड़मेर जिले की सात विधानसभा सीटों के प्रभारी बनाए गए थे। इनमें से छह सीटें कांग्रेस ने जीतीं। लोगों ने उनका स्वागत किया। 

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

9 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
दीवानी कचहरी में कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन रमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर बीएस फौजदार, राजेंद्र गुप्ता धीरज, सत्यप्रकाश सक्सेना, आरएस मौर्या, ओपी वर्मा, रतीराम, प्रदीप चंसौलिया, मुकेश गडहोक, सुरेश आमोरिया, चंद्रभान निर्मल, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

10 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शब्बीर अब्बास ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से साफ है कि अब जनता कांग्रेस युक्त भारत चाहती है। चार साल के कुशासन से तंग जनता ने लोकसभा चुनाव से पहले अपना मन बता दिया है। भाजपा नेताओं ने चार सालों में देश की साख खराब कर दी है।

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

11 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ में झंडा लिए नारेबाजी करता हुआ। वहीं दीवार पर लिखे बीजेपी श्लोगन को मुंह चिढ़ाताहुआ।

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

12 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की जीत पर भगवान टॉकीज चौराह पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से ढोल की थाप पर थिरकता नन्हा कार्यकर्ता।

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

13 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
मंटोला तिराहे पर तीन राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जीत का जश्न व मिठाई बांटते कार्यकर्ता। 

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

14 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे लटक गए। सुबह कुछ कार्यकर्ता ब्रज क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय पर जुटे थे लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया कार्यालय खाली होता गया। दोपहर 12 बजे के बाद तो वहां पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया था। 
विज्ञापन

आगरा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कांग्रेसी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

15 of 15
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक दलों के नेता ही आम जनता भी दिनभर चुनाव नतीजों पर नजर टिकाए रही। टीवी और मोबाइल पर पल पल की अपडेट लेते रहे। विजय नगर में तीन राज्यों के चुनाव के नतीजों को मोबाइल पर देखतीं महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें