पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। धारदार हथियार और असलहों से लैस लोगों ने पति-पत्नी, दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। जबकि एक बेटा गंभीर रुप से घायल है।