फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका का गली छाप बदमाशी का Video: कक्षा में बैठ बजाए गाने, की तेल मालिश; शिकायत पर बच्चों की मां से मारपीट

Sat, 19 Jul 2025 08:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षिका कक्षा में बैठी है और मेज पर मोबाइल फोन पर फिल्मी गाना बजा रहा है। वह स्कूल में सिर पर तेल लगाकर मालिस कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षिका संगीता मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
एक परिषदीय स्कूल में शिक्षका का कक्षा में मोबाइल पर गाना बजाने और सिर की मालिस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने अभिभावकों से अभद्रता की और छड़ी से पीटते हुए स्कूल का माहौल खराब किया। यह वीडियो बुलंदशहर स्थित प्राथमिक विद्यालय मूंडाखेड़ा का है और इसका पता लगते ही बीएसए ने तत्काल शिक्षिका को निलंबित करते हुए आगामी जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिर पर तेल डालकर मालिश करती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
सिर पर तेल की मालिश, मोबाइल पर बज रहा गाना
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षिका कक्षा में बैठी है और मेज पर मोबाइल फोन पर फिल्मी गाना बजा रहा है। वह स्कूल में सिर पर तेल लगाकर मालिस कर रही है। 

विज्ञापन

3 of 5
अभिभावक से झगड़ा करती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
शिकायत करने आए अभिभावकों को दी गाली
बच्चों के बताने पर इसकी शिकायत लेकर जब दो महिला अभिभावक स्कूल पहुंचीं तो उनसे अभद्रता की। इतना ही नहीं उन्हें छड़ी से पीटते हुए गाली-गलौच की और स्कूल का माहौल खराब किया। 

4 of 5
हाथापाई करती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
संगीता मिश्रा निलंबित
यह सब शिक्षक कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। इस वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह प्राथमिक विद्यालय मूंडाखेड़ा नंबर एक का है। इसकी जांच कराई गई और पता चला कि 16 जुलाई को शिक्षिका ने जिला समन्वयक हेमेंद्र मिश्रा द्वारा शिक्षिका के अनुपस्थित पाए जाने पर उपस्थिति पंजिका में लिखी टिप्पणी को क्रॉस कर काट दिया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए उक्त सहायक शिक्षिका संगीता मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनको खुर्जा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में संबंद्ध कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिक्षिका संगीता मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
मांगी गई जांच रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि शिक्षिका संगीता मिश्रा की आगामी जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अरनिया को जांच अधिकारी नामित किया है। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने पर फिर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें