मृतक आशिया
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में हुई आशिया, नेमत और रजिया की मौत
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय आशिया निवासी गांव हुसैनपुर थाना गुलावठी, उनकी चार वर्षीय पोती नेमत, पुत्र नाजिम और एक अन्य महिला 35 वर्षीय रजिया निवासी गांव सबदलपुर काहिरा थाना चोला को अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने आशिया, उनकी पोती नेमत और रजिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि, नाजिम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।