घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
लहूलुहान मिला गीता का शव
गीता के ससुराल वाले जब खेतों से काम करके घर लौटे तो उन्होंने उसका शव कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ रामकरन ने मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों की भी भीड़ जुट आई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमे बनाई गईं हैं।