फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन की तलाश खत्म: काली नदी में मिला पूर्व प्रधान का शव, मौत बनी मिस्ट्री; मोबाइल पहले, बाद में मिली लाश

Sat, 27 Jun 2026 10:14 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, शिकारपुर।

सार

24 जून की रात पूर्व प्रधान सुनील राघव अपने खेत पर पानी लगाने गए थे। उसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनके भाई वीरपाल सिंह ने सलेमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व प्रधान सुनील राघव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर स्थित शिकारपुर में खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए क्षेत्र के गांव पारोली निवासी पूर्व प्रधान सुनील राघव उर्फ सन्नी 54 वर्ष का शनिवार को चार दिन बाद कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर के पास काली नदी स्थित कुंड में मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में शोक छा गया। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

2 of 4
नदी में पड़ी लाश - फोटो : अमर उजाला
नदी किनारे मिला मोबाइल और चप्पल
24 जून की रात पूर्व प्रधान सुनील राघव अपने खेत पर पानी लगाने गए थे। उसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनके भाई वीरपाल सिंह ने सलेमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन परिजनों को काली नदी के किनारे सुनील की चप्पल और मोबाइल फोन मिला। अनहोनी की आशंका के चलते पीएसी की फ्लट प्लाटून ने दो दिन तक काली नदी में उनकी तलाश की। शव नहीं मिलने पर टीम वापस लौट गई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
नदी से निकाला गया शव - फोटो : अमर उजाला
शरीर पर थे चोट के निशान
इसके बाद से पुलिस, परिजन, ग्रामीण उनकी काली नदी में तलाश कर रहे थे। नदी के अलावा ग्रामीण उनकी आसपास खेतों में भी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर के पास काली नदी स्थित कुंड में एक शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई वीरपाल सिंह ने शव की शिनाख्त अपने भाई सुनील राघव उर्फ सनी के रूप में की। वीरपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें आशंका है कि उनकी हत्या कर शव को काली नदी में फेंका गया है। पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

4 of 4
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह सीओ शिकारपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें