फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर ब्लास्ट: पूजा के दौरान बड़ा हादसा, घर में मौजूद थे 15 लोग; आज होना था माता का जागरण, तबाही का वीडियो

Sat, 21 Mar 2026 05:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।

सार

चमन ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि नवरात्र के अवसर पर उनके घर में भी जागरण हो। इसको लेकर उनके छोटे भाई पिंटू व उन्होंने मिलजुल कर रुपये जोड़े और जागरण का आयोजन कराने जा रहे थे। शनिवार रात को घर में छोटा सा जागरण था, जिसमें सभी रिश्तेदार व गांव के लोग आने वाले थे। इसी के चलते एक दिन पहले ज्योति जलाई गई थी।
विज्ञापन
1 of 8
सिलिंडर फटने से घर में रखा सारा सामान राख - फोटो : अमर उजाला
यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया खुर्द गांव में शुक्रवार रात को रसोई में रखे सिलिंडर में आग लगने के बाद धमाके साथ वह फट गया। गनीमत रही कि घटना से पहले ही परिवार के लोग घर से बाहर आ गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी और चार बच्चे समेत 15 लोग घर के अंदर थे। जो सभी सुरक्षित हैं, लेकिन घर में रखा पांच लाख रुपये तक का सामान जल गया। 
विज्ञापन

2 of 8
घर का जला सामान - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के अवसर पर ज्योति जलाई जा रही थी
अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरनिया खुर्द गांव निवासी चमन ने बताया कि वह और उनका भाई पिंटू मजदूरी करते हैं। दोनों भाइयों का परिवार संयुक्त रूप से एक ही मकान में रहता है। शुक्रवार को उनको घर में नवरात्र के अवसर पर पारंपरिक ज्योति जलाई जा रही थी, जिसको लेकर रात को पूजा अर्चना चल रही थी। इस दौरान चमन की पत्नी रिंकी, दो बच्चे, पिता जगदीश, छोटा भाई पिंटू, पिंटू की पत्नी कमलेश व उसके दो बच्चे मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 8
जले बर्तन - फोटो : अमर उजाला
दूध चढ़ाकर आया था गैस पर पिंटू
इसके अलावा घर में माता रानी की अखंड ज्योति जलाने वाले पुजारी समेत मंडली के पांच लोग मौजूद थे, जो भजन कीर्तन कर रहे थे। इस दौरान पिंटू रसोई में दूध को गर्म होने के लिए गैस चूल्हे पर रखकर आ गया। थोड़ी देर में कुछ सामान जलने की गंध आई तो देखा की सिलिंडर में आग की लपट निकल रही है, जो चूल्हे के ऊपर तक जा रही है। पिंटू ने आग शांत करने के लिए कपड़ा डाला तो उसमें भी आग लग गई। यह देख पीड़ित परिवार और ज्योति मंडली के लोग से बाहर निकल गए। 

4 of 8
जली हुई अलमारी - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर फटते ही हुआ तेज धमाका
कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया और रसोई के अलावा अन्य कमरों तक आग फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास कया, लेकिन आग तेजी से बढ़ती जा रही थी। सूचना पर दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसा करीब रात दस बजे के थे तो दमकल की टीम दस बजकर 20 मिनट पर पहुंच गई थी। टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

5 of 8
जले हुए बर्तन - फोटो : अमर उजाला
आग शांत हुई थी दिखा तबाही का मंजर
रात डेढ़ बजे करीब आग तो शांत हो गई, लेकिन मकान में रखा फर्नीचर, कपड़े, टीवी व इलेक्ट्रोनिक सामान, बिस्तर, रसोई का सामान, बच्चों की पुस्तकें और अन्य जरूरी सामान सब जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

6 of 8
इसी घर में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
घर को जलता देख बेबस खड़े रहे परिवार के लोग 
चमन ने बताया कि उनका पैतृक मकान था, जो उनके पिता जगदीश ने बड़ी मेहनत कर बनाया था। दोनों भाई अब घर का खर्च चला रहे थे और मेहनत मजदूरी कर घर की छोटी छोटी चीज लेकर आए थे। घटना के दौरान पीड़ित परिवार बिलख बिलख कर रो रहा था। घर पूरी तरह से जलकर राख होता देखने को परिवार के लोग बेबस थे। इसमें घर की दीवारें भी कई जगह से टूट गई। 
विज्ञापन

7 of 8
घर के अंदर जला हुआ सामान देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
आज होना था घर में जागरण, आने वाले थे रिश्तेदार 
चमन ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि नवरात्र के अवसर पर उनके घर में भी जागरण हो। इसको लेकर उनके छोटे भाई पिंटू व उन्होंने मिलजुल कर रुपये जोड़े और जागरण का आयोजन कराने जा रहे थे। शनिवार रात को घर में छोटा सा जागरण था, जिसमें सभी रिश्तेदार व गांव के लोग आने वाले थे। इसी के चलते एक दिन पहले ज्योति जलाई गई थी। क्या पता था यह सपना और कामना आग में राख हो जाएगी। अब पीड़ित परिवार के पास खाने को भोजन और पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे।  
विज्ञापन

8 of 8
दीवार पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
आग लगने की सूचना पर दमकल की दो टीम मौके पर गई थी और पुलिस टीम भी गई थी। पीड़ित परिवार के अनुसार सिलिंडर फटने के कारण घर में आग लग गई थी। गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग समय रहते बाहर आ गए, जिससे सभी सुरक्षित हैं। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें