जीतू सैनी
- फोटो : अमर उजाला
जीतू ने सिर मारी गोली
रात करीब सवा 11 बजे जीतू पिस्टल लेकर अपने साथियों संग पहुंचा। जीतू समेत अन्य लोगों ने मिलकर अमरदीप, उसके भाई मनीष व भतीजे आकाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें अमरदीप के पिता सरूप सैनी की तहरीर पर पुलिस ने जीतू सैनी, जीतू का भाई रवि सैनी, मयंक सैनी, मयंक का भाई रिंकू सैनी, नरेश उर्फ देवा, भारत सैनी, मनीष, जिम संचालक रूपा उर्फ रूपेश, अनुज, सौरभ उर्फ सीटू के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया, जिन्होंने आरोपियों की तलाश व मामले की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया। अगले दिन रविवार को एडीजी भानु भास्कर का घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से वार्ता की।