बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर में नया खुलासा हुआ है। 25 अप्रैल की रात 10 युवक डेढ़ घंटे में चार बोतल शराब गटक गए थे। इन्हें कॉकटेल बनाकर शराब का सेवन किया था। सीमा पॉटरी फैक्टरी पर जीतू के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन
1 of 11
Bulandshahr Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके में 25 अप्रैल की रात को जिम पर हुई तीन युवकों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि सीमा पॉटरी फैक्टरी पर जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। जहां डेढ़ घंटे में दस युवक चार बोतल शराब गटक गए थे और पांच बोतल शेष रह गई थीं। इसमें आरोपियों ने बियर के साथ वाइन व व्हिस्की में कॉकटेल बनाकर सेवन किया था। जिसके चलते सभी युवक गंभीर नशे की हालत में थे।
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ घटना के कारण और उससे जुड़े पहलू भी खुलकर सामने आने शुरू हो गए हैं। 26 अप्रैल रविवार रात को जब मयंक, नरेश व रुपेश को गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने 25 अप्रैल की रात को जीतू के जन्मदिन की सारी घटना खोलकर रख दी थी।
इसके बाद पुलिस ने मयंक सैनी के पिता महेश चंद्र सैनी की सीमा पॉटरी फैक्टरी की जांच की, जहां पर सभी आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे। मौके पर पुलिस को वाइन की दो और व्हिस्की की दो बोतल खाली मिली थीं। इसके अलावा चार पांच बियर की कैन भी थी।
सभी लोगों ने खुल कर शराब पी थी। पॉटरी फैक्टरी में एक ही जगह सभी लोग नहीं बैठे थे। अलग-अलग जगह पर बोतल व ग्लास पड़े मिले, जैसे सभी लोग अलग अलग जगह बैठे हों। मौके से पुलिस को चार खाली बोतल व पांच भरी बोतलें मिलीं।
4 of 11
आरोपियों का वीडियो सामने आया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आरोपी साढ़े नौ बजे के करीब फैक्टरी में शराब पीने गए थे, जिसके 30 मिनट बाद जिम आए और झगड़ा हुआ। दस बजकर दस मिनट पर वापस फैक्टरी चले गए और 11 बजे फैक्टरी से निकल गए।
विज्ञापन
5 of 11
तीन लोगों की हत्या में मौके पर जांच करते फोरेंसिक टीम के अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन डेढ़ घंटे में चार बोतल शराब गटक ली गई। वहां भी आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड को मिक्स किया, जो सेहत के लिए भी खराब होता है और नशा ज्यादा हो जाता है। इस स्थिति में सभी लोग नशे में धुत थे, जब मोबाइल फोन पर अमरदीप और जीतू के बीच गाली गलौज हो गई तो सभी लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
6 of 11
गिरफ्तार आरोपी रूपेश सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना होने से रोक सकता था रूपेश, मूकदर्शक बन खड़ा रहा
खुर्जा स्थित सुभाष मार्ग स्थित जिम पर हुए हत्याकांड में आरोपी जिम संचालक रूपेश सैनी वह शख्स है, जो शुरूआत से लेकर अंत तक वहीं मौजूद रहा। यदि रूपेश चाहता तो हत्या की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
7 of 11
गिरफ्तार आरोपी मयंक सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद को बेगुनाह दर्शाने वाला रूपेश पर पुलिस को शुरूआत से ही शक था, जिसने हिरासत में गुनाह कुबूल किया पुलिस ने उसको सोमवार को जेल भेजा। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए रूपेश से पूछताछ की गई तो उसके बयान में फेरबदल देखने को मिल रहा था, जिसको लेकर पुलिस को शक हो गया।
8 of 11
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, जिम संचालक रूपेश सैनी जो विवाद के शुरू से लेकर हत्या करने के बाद तक मौके पर ही मौजूद था। सीओ का कहना है कि घटना को मूकदर्शक बनकर देखना भी समान अपराध की श्रेणी में आता है। जबकि जिम संचालक होते हुए रूपेश ने कोई विरोध नहीं किया।
9 of 11
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि घटना दो भाईयों मनीष व अमरदीप और उनके भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें दो भाई मयंक सैनी व रिंकू सैनी को जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी जीतू सैनी का एनकाउंटर हो गया है। वो मुठभेड़ में मारा गया है। उसका भाई रवि सैनी फरार है।
विवाद न विरोध बेवजह मारा गया आकाश
पुलिस जांच और आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आया कि अमरदीप और जीतू के बीच विवाद हुआ था। इसकी सूचना पर मनीष व अन्य लोग मौके पर गए थे, जहां मनीष ने जीतू की प्रतिक्रिया और गाली का विरोध किया था। भतीजा आकाश केवल अपने चाचा के झगड़े की सूचना पर मौके पर गया था, जिसने कोई विरोध या विवाद नहीं किया था।
फिर भी आरोपियों ने बेरहमी से आकाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आकाश ने वहां से भागकर जान बचाने का भी प्रयास भी किया था लेकिन आरोपियों ने पैर में लोहे की रोड फेंककर उसको गिरा दिया और उसकी हत्या कर दी।