फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तू बदमाश है क्या', इस बात से नाराज जीतू ने दो घंटे बाद किया खून खराबा; ट्रिपल मर्डर में नया खुलासा

Tue, 28 Apr 2026 12:43 PM IST
Sharukh Khan मुदित गौड़, संवाद न्यूज एजेंसी, (खुर्जा) बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के खुर्जा के सुभाष मार्ग पर शनिवार रात को हुए ट्रिपल मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार मयंक, रूपेश और नरेश ने कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि आखिर इनके बीच क्यों विवाद हुआ था।
विज्ञापन
1 of 20
Bulandshahr Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बुलंदशहर के खुर्जा में तिहरे हत्याकांड में पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जीतू व अमरदीप की दोस्ती काफी गहरी थी, लेकिन अमरदीप जन्मदिन पर शराब पार्टी में जीतू के साथ नहीं गया, यह बात जीतू को खटक गई। दो घंटे में दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ और धमकी दी गई। बाद में जीतू ने गोली मारकर दोस्त अमरदीप, उसके भाई मनीष व भतीजे आकाश की मारकर हत्या कर दी।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मयंक, रूपेश और नरेश की गिरफ्तारी के बाद उनसे घटना की जानकारी ली गई, जिसमें आरोपियों ने बताया कि शनिवार रात को जीतू सैनी का जन्मदिन था तो सभी लोग सामान्य दिनों की तरह जिम पर इकट्ठा थे। जीतू ने अपने जन्मदिन की शराब पार्टी का आयोजन मयंक सैनी की पॉटरी फैक्टरी पर किया था।
 
विज्ञापन

2 of 20
आरोपी मयंक सैनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले रात करीब साढ़े नौ बजे जिम पर जीतू के लिए अमरदीप केक लेकर आया जहां पर केक काटा गया और सभी ने जीतू को बधाई दी। फिर जीतू, मयंक, रवि, रिंकू, भारत व अन्य लोग शराब पीने के लिए फैक्टरी पर जाने लगे तो अमरदीप ने जाने से इन्कार कर दिया। सभी लोगों ने बैठकर शराब पी और अमरदीप अकेले ही जिम पर बैठकर बियर पीने लगा। 
विज्ञापन

3 of 20
आरोपी नरेश उर्फ देवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद जीतू ने अमरदीप को फोन किया और पूछा आया क्यों नहीं। इसी दौरान फोन पर दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। अमरदीप को जीतू की नाराजगी का अंदेशा नहीं था। लगभग नौ बजकर 50 मिनट पर जीतू, मयंक और अन्य साथी शराब के नशे में जिम पर आए। 

 

4 of 20
आरोपी रूपेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धक्का मुक्की तक की नौबत आई
उन्होंने जिम में प्रवेश करते ही ट्रेनर अमरजीत (अन्य युवक) को गाली दी, जिसका अमरदीप (मृतक) ने गाली देते हुए विरोध करते हुए कहा कि बच्चे को क्यों धमका रहा है, हमसे बात कर। यह बात जीतू को खटक गई और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद गाली गलौज व धक्का मुक्की तक की नौबत आ गई। सभी लोगों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन

5 of 20
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर अमरदीप के भाई मनीष, उधम, भतीजा आकाश व अन्य लोग आ गए, जिन्होंने बीच बचाव कराया। करीब दस बजकर 10 मिनट पर मामला शांत हुआ और जीतू, मयंक, सौरभ, रिंकू, रवि व अन्य लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद उधम सिंह व अन्य युवक भी चले गए।

 
विज्ञापन

6 of 20
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम में केवल अमरदीप, मनीष, आकाश, संचालक रूपेश व ट्रेनर अमरजीत रह गए। कुछ देर बाद अमरजीत भी घर चला गया। जहां पर अमरदीप अपनी बियर खत्म कर घर जाने की बात कहने लगा। सभी लोग आपस में बातचीत करते रहे।

 
विज्ञापन

7 of 20
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीतू ने गुस्से में पूछा क्या कह रहा था, तू बदमाश है
वहीं, दूसरी तरफ जीतू और मयंक व उनके अन्य साथी गुस्से में थे और शराब पीने चले गए। तभी वह अपने घर से पिस्टल व तमंचा लेकर आ गए। रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सभी लोग जिम पर वापस गए जीतू ने गुस्से में पूछा क्या कह रहा था, तू बदमाश है। 

8 of 20
गिरफ्तार आरोपी रूपेश सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात पर विवाद हुआ और उन लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घटना कर वहां से फरार हो गए। रूपेश वहीं खड़ा रहा गया, मनीष के फोन पर संजय का फोन आया तो रूपेश ने बात की और घटना की जानकारी दी। 

 

9 of 20
गिरफ्तार आरोपी मयंक सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
सट्टे में रुपये डूबने पर एक साल से अवसाद में था जीतू 
फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि जीतू उनके पड़ोस में रहता है। जीतू जिम करता था और शारीरिक रूप से काफी मजबूत भी था, जिसके चलते आए दिन उसके झगड़े होते रहते थे। उसने तीन साल पहले कपड़े की दुकान भी खोली थी और आईपीएल के मैच में सट्टा भी लगाने लगा। 

 

10 of 20
तीन लोगों की हत्या में मौके पर जांच करते फोरेंसिक टीम के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब एक साल पहले सट्टे में उसके एक लाख रुपये से अधिक डूब गए, जो उसने दुकान का सामान बेच कर चुकाया। इसके बाद वह अवसाद में रहने लगा तो पिता ने उसको अपनी हलवाई की दुकान पर बैठने के लिए कह दिया। 
 

11 of 20
बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी दुकान पर बैठने की बात उसको कुंठित करती थी और वह बड़ा कारोबार करना चाहता था। दोस्तों ने बताया जीतू नास्तिक विचारधारा का था जो भगवान को नहीं मानता था। बहुजन समाजवादी पार्टी में भी नगर अध्यक्ष रह चुका था।

 

12 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक की एक कॉल के बाद बिगड़ी बात और हो गई हत्या की तैयारी
सीओ खुर्जा ने बताया कि मयंक ने पूछताछ में बताया कि दस बजे हुए झगड़े के बाद सभी लोग वापस शराब पीने आ गए थे। कुछ देर बाद मयंक ने अमरदीप को फोन किया और इस तरह झगड़ा बढ़ाने के लिए रोका, लेकिन दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। 

13 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक से फोन लेकर जीतू अमरदीप से बात करने लगा और गाली गलौज का स्तर बढ़ गया और बात धमकी व बदमाशी पर आ गई। उस फोन कॉल के बाद जीतू व अन्य लोग आवेश में आ गए थे। सभी लोग अपने-अपने घरों से हथियार लेकर आ गए और हत्या की तैयारी हो गई। इसका अंदाजा जिम में बैठे अमरदीप, मनीष व आकाश को बिल्कुल नहीं था।

14 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात आरोपी पुलिस पकड़ से अभी भी दूर दिल्ली-हरियाणा समेत कई जगह दबिश
खुर्जा में तिहरे हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी जीतू समेत कुल सात आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं। लगातार चकमा दे रहे हैं। मुख्य आरोपी जीतू सैनी और उसके साथियों को दबोचने के लिए पुलिस ने 35 से अधिक स्थानों पर दबिश दी है। 

 

15 of 20
सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद सीओ व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों की तलाश में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पुलिस की छह टीमें छापा मार रही हैं। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि नामजद 10 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

 

16 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस जघन्य घटना में शामिल जीतू सैनी, रवि, रिंकू, भारत, मनीष, अनुज और सौरभ उर्फ सीटू तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले, साजिश रचने वाले और तमाशबीन रहने वाले, सभी बराबर के दोषी हैं। 

 

17 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस ने सुभाष मार्ग पर लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इन फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है। उनके भागने के रास्तों का पता लगाया है। 

 

18 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्विलांस टीमें बदमाशों की फोन ट्रेस करने में जुटी हैं। निरीक्षकों की टीम को स्पष्ट कॉल डिटेल्स और लोकेशन निर्देश दिए गए हैं कि वे उन लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें जो फरार आरोपियों के संपर्क में हैं। खुर्जा कोतवाली स्तर से दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। 

 

19 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्येक टीम में दो दारोगा, दो महिला सिपाही और चार पुरुष सिपाही शामिल हैं। यह टीमें आरोपियों के रिश्तेदारों, परिचितों और पारिवारिक सदस्यों के घरों पर जाकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन रिश्तेदारों के माध्यम से आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगाना है। वहीं, एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार रात को घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से वार्ता भी की। 
विज्ञापन

20 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं, कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। -अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात बुलंदशहर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें