बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद मुख्य आरोपी जीतू समेत कुल सात आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस को चकमा दे रहे हैं। फरार मुख्य आरोपी जीतू सैनी और उसके सात साथियों को दबोचने के लिए पुलिस ने 35 से अधिक स्थानों पर दबीश दे चुकी है।
अगर मैं उस रात मनीष भाई का हाथ पकड़कर खींच लाता, तो आज हमारे घर के आंगन में चीखें नहीं, बल्कि भाइयों की हंसी गूंज रही होती। मेरी एक चूक ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। यह कहते हुए उधम सिंह सैनी का गला रुंध गया और आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
बुलंदशहर में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद उधम सिंह बोले, शनिवार की उस काली रात ने हमारे परिवार के तीन सदस्यों को हमसे छीन लिया, अब पीछे रह गया है तो बस कभी न खत्म होने वाला पछतावा। उधम सिंह ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई मनीष शनिवार रात को एक शादी समारोह में शिरकत कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
2 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात के करीब साढ़े नौ बज रहे थे, तभी मनीष के मोबाइल फोन की घंटी बजी। फोन पर मिली सूचना ने दोनों के माथे की शिकन बढ़ा दी। जिम पर अमरदीप का झगड़ा होने की सूचना मिलते ही बिना एक पल गंवाए, दोनों भाई बाइक से सीधे जिम पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां अमरदीप और जीतू सैनी के बीच बहस हो रही थी। मनीष और उधम ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उस वक्त लगा कि विवाद टल गया है, लेकिन किसे पता था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।
4 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधम ने बताया कि जब हमलावर जीतू और मयंक वहां से चले गए, तो माहौल सामान्य दिखने लगा था। मोहल्ले के कुछ अन्य युवक भी वहां मौजूद थे। उधम के पास उसके बड़े भाई धर्म का बार-बार फोन आ रहा था कि रात काफी हो गई है, घर आ जाओ।
विज्ञापन
5 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान मनीष ने उधम से कहा कि तू घर निकल, मैं अमरदीप और आकाश को लेकर आता हूं। उधम ने बताया कि उसने भाई मनीष की बात मान ली और घर की ओर चल दिया लेकिन महज 15 मिनट बाद ही फोन आया कि सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
6 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधम ने बताया कि जिम के अंदर उस वक्त मनीष, अमरदीप, आकाश, जिम संचालक रूपेश और अमरजीत ही बचे थे, तभी हमलावरों ने लौटकर मौत का नंगा नाच खेला। जब पहुंचे तो मौके पर पहुंचे तो मनीष, अमरजीत और आकाश के शव पड़े थे।
विज्ञापन
7 of 20
उधम सिंह जानकारी देते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधम को मलाल है कि काश उसने मनीष की बात न मानी होती और उसे अपने साथ ले आता तो सबकी जान बच जाती। मनीष सबसे बड़े ताऊ प्रेम सिंह का बेटा था। अमरदीप और आकाश दूसरे नंबर के ताऊ सरूप सैनी के परिवार से थे। उधम के पिता नन्हें सैनी तीसरे नंबर के भाई हैं।
8 of 20
गिरफ्तार आरोपी रूपेश सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
जीतू सैनी समेत सात की तलाश में दिल्ली-हरियाणा, कई जनपदों में ताबड़तोड़ दबिश
बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद मुख्य आरोपी जीतू समेत कुल सात आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस को चकमा दे रहे हैं। फरार मुख्य आरोपी जीतू सैनी और उसके सात साथियों को दबोचने के लिए पुलिस ने 35 से अधिक स्थानों पर दबीश दे चुकी है।
9 of 20
गिरफ्तार आरोपी मयंक सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम हत्याकांड में कोतवाली प्रभारी समेत चार निलंबित
हालांकि, सोमवार को पुलिस ने तीन गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। बाकी बदमाशों की तलाश में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पुलिस की छह टीमें लगातार छापा मार रही हैं। उधर, तीन लोगों की हत्या के मामले में एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी समेत चार लोगों को निलंबित किया।
10 of 20
आरोपी मयंक सैनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि सरूप सैनी की तहरीर पर नामजद 10 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। रविवार शाम को पुलिस ने मयंक सैनी, रूपेश सैनी और नरेश उर्फ देवा को गिरफ्तार किया था। सोमवार को इन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। हालांकि, घटना का मुख्य सूत्रधार जीतू सैनी, रवि, रिंकू, भारत, मनीष, अनुज और सौरभ उर्फ सीटू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
11 of 20
आरोपी नरेश उर्फ देवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले, साजिश रचने वाले और तमाशबीन रहने वाले, सभी बराबर के दोषी हैं और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस ने सुभाष मार्ग पर लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
12 of 20
आरोपी रूपेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई और उनके भागने के रास्तों का पता लगाया गया। जिले की छह से सात सर्विलांस टीमें बदमाशों की फोन कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। निरीक्षकों की टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे उन लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें जो फरार आरोपियों के संपर्क में हैं।
13 of 20
तीन लोगों की हत्या में मौके पर जांच करते फोरेंसिक टीम के अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तेदारों से पूछताछ कर रहीं विशेष टीमें
खुर्जा कोतवाली स्तर से दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो दारोगा, दो महिला सिपाही और चार पुरुष सिपाही शामिल हैं। यह टीमें आरोपियों के रिश्तेदारों, परिचितों और पारिवारिक सदस्यों के घरों पर जाकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन रिश्तेदारों के माध्यम से आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगाना है।
14 of 20
खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ले में मृतकों के घर के बाहर मौजूद भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं, कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा। - अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात बुलंदशहर।
15 of 20
खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ले में शव पहुंचने के बाद मौजूद भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में वांछित आठ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी प्रेम चंद शर्मा को निलंबित किया गया। चौकी प्रभारी व बीट आरक्षी के कमजोर आसूचना संकलन एवं क्षेत्र में हो रही गतिविधियों में अनभिज्ञता और क्षेत्र में चल रहे क्रियाकलापों की जानकारी न होने के कारण इतनी बड़ी घटना घटित हुई। जिस कारण चौकी प्रभारी बुर्ज उस्मान प्रीतम सिंह, मुख्य आरक्षी समीम अहमद व आरक्षी पारस यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
16 of 20
मौके पर पड़ा हथियार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिहरे हत्याकांड में शामिल एक आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली, जेल भेजा
खुर्जा के सुभाष मार्ग पर शनिवार रात जिम में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी मयंक सैनी ने सोमवार तड़के पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया था।
17 of 20
भाई संजय से लिपट कर रोती बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार रात आरजेएस फिटनेस जिम में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग कर मनीष सैनी (32), उनके चचेरे भाई अमरदीप (35) और भतीजे आकाश (20) की हत्या कर दी गई थी। एक ही परिवार के तीन युवकों की हत्या से पूरा जिला थर्रा गया था।
18 of 20
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम को पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी और नरेश उर्फ देवा को गिरफ्तार किया था। सोमवार सुबह पुलिस टीम मयंक सैनी को उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने के लिए अगवाल पुल के पास ले गई थी।
19 of 20
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां मयंक ने छिपाया हुआ तमंचा निकाला, उसने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली मयंक के पैर में लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे घायल अवस्था में फिर से दबोच लिया। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने सोमवार दोपहर को मुठभेड़ में घायल मयंक सैनी समेत तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।