फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr Case: 'शाम को मिलेंगे', बेटी ने आखिरी बार मां से कहे थे ये शब्द; मंगेतर से इतने बजे हुई लास्ट बात

Mon, 12 May 2025 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर गैंगरेप और हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। बेटी ने मां से आखिरी बार कहा था कि शाम को मिलेंगे, तीन दिन बाद उसकी मौत की सूचना आई। मृतक किशोरी की मंगेतर से शाम छह बजे बात हुई थी। इसके बाद उसकी बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
1 of 11
Bulandshahr harassment - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में हुए चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड ने हिला कर रख दिया है। जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बुलंदशहर जिले की खुर्जा पुलिस पूरे प्रकरण में गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस ने नोएडा से लेकर खुर्जा तक, जिस रूट पर आरोपियों की कार घूमी, वहां-वहां लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। नोएडा में आरोपियों ने जहां से बीयर खरीदी वहां की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। 

अब नया खुलासा हुआ है कि गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाने की पुलिस ने भी लापरवाही की हदें पार कर दीं। गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तीन दिन तक मृतक किशोरी के परिजन भटकते रहे। सूरजपुर पुलिस ने मेरठ के जानी थाना इलाके में किशोरी का शव बरामद होने के बाद सक्रियता नहीं दिखाई। 
विज्ञापन

2 of 11
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार - फोटो : संवाद
तीन दिन बाद आई मौत की सूचना 
वहीं, मृतक किशोरी की मां ने बताया कि बेटी से छह मई की दोपहर दो बजे फोन पर बात हुई थी। वह फैक्टरी में थी। किशोरी ने उनसे कहा था कि घर का सारा काम कर दिया है। शाम को जल्दी आ जाना। खरीदारी के लिए बाजार चलना है। तब से वह लापता थी। तीन दिन बाद उसकी मौत की खबर मिली। 
पीड़ित मां रविवार को खुर्जा थाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि बेटी ने इसी साल 12वीं की थी। 
 
विज्ञापन

3 of 11
आरोपियों की कार और हथियार - फोटो : अमर उजाला
छह मई की दोपहर में आखिरी बार बात हुई थी। शाम करीब सात बजे वह घर आईं तो बेटी नहीं थी। इसके बाद तलाश शुरू की। सूरजपुर थाने गई लेकिन पता नहीं चला। खुर्जा पुलिस ने संपर्क किया तो वह यहां आई। नौ मई की रात को पुलिस से जानकारी मिली कि बेटी की मौत हो गई है। छह साल पहले बीमारी से किशोरी के पिता की मौत हो गई थी। तब से मां ही दोनों बेटियों और एक बेटे का पालन पोषण कर रही थीं। 

4 of 11
पुलिस ने पैर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
अगले साल होनी थी शादी
मृतका किशोरी घर में सबसे छोटी थी। मां ने बताया कि मृतका किशोरी का रिश्ता तय हो गया था। जिस युवक से रिश्ता हुआ था, वह उसका अच्छा दोस्त था। निजी कंपनी में नौकरी करता है। दिसंबर में किशोरी के 18 वर्ष की होने पर अगले साल जनवरी या फरवरी में शादी की तैयारी थी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मंगेतर से शाम छह बजे हुई थी बात 
किशोरी के मंगेतर ने बताया कि छह मई की शाम फोन पर उसकी बात हुई थी। किशोरी ने कहा था कि वह अपनी सहेली के साथ बाजार तक जा रही है। ड्यूटी से मां के लौटकर आने से पहले ही घर लौटने के लिए कहा था। रात आठ बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया था। मंगेतर और मां रातभर उसका फोन मिलाते रहे। लगातार मोबाइल फोन बंद आता रहा।
विज्ञापन

6 of 11
डीआईजी कलानिधि नैथानी। - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सघन चेकिंग के निर्देश 
इस संगीन वारदात के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी नेशनल हाईवे और एक्प्रेसवे पर रात में सघन चेकिंग के आदेश दिए हैं। पुलिस अब टोल प्लाजा कर्मचारियों से भी समन्वय बनाकर वाहनों की जांच करेगी। कोई भी संदिग्ध दिखने पुलिस को सूचना देने के टोल प्लाजा कर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं। इस वारदात में कार सवार तीनों आरोपी किशोरी और उसकी सहेली को लेकर ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद, बागपत होकर मेरठ तक आ गए। 

 
विज्ञापन

7 of 11
इसी कार में हैवानों ने की हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
आरोपी जानी थाना क्षेत्र के बाद परतापुर, टीपीनगर, खरखौदा थाना क्षेत्र से होकर हापुड़, बुलंदशहर से निकल कर खुर्जा तक जा पहुंचे। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में किशोरी के साथ दरिंदगी की गई, मगर सभी थानों और जिले की पुलिस अनभिज्ञ बनी रही।

8 of 11
सड़क किनारे मिली थी किशोरी की लाश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में नौकरी के लिए घर से निकली दो किशोरियों को झांसा देकर तीन युवकों ने अपनी कार में बैठा लिया। कार पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर उन्हें जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में ले जाकर एक किशोरी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर खुर्जा नगर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में खुर्जा पुलिस ने रविवार को हत्या की धारा बढ़ाई है। 

9 of 11
बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म केस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छह जिलों की सीमा से गुजरे आरोपी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से छह मई की शाम सात बजे के करीब किशोरियों को कार में बैठाकर आरोपी तीनों युवक रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे। इस दौरान गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर की सीमा से गुजरे। रास्ते में कई टोल प्लाजा और हाईवे के कैमरे भी सामने आए होंगे लेकिन कहीं निगाह में नहीं आ सके। 

10 of 11
Bulandshahr harassment - फोटो : संवाद
चलती कार में किया दुष्कर्म
किशोरी के मुताबिक, इस दौरान युवकों ने हाईवे पर ही चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। आरोपी संदीप और अमित सूरजपुर से किशोरियों को कार में बैठाने के बाद गाजियाबाद पहुंचे। यहां लोनी निवासी अपने साथी गौरव को साथ लिया। फिर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद बागपत सीमा में घुसे। वहां से मेरठ के जानी में पहुंचकर एक किशोरी को धक्का देकर कार से फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: UP: छह जिलों की सीमा... रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे दरिंदे; किशोरी से गैंगरेप और मौत की कहानी
 

 
विज्ञापन

11 of 11
दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।  - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मेरठ शहर होते हुए बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे। हाईवे पर ही दूसरी किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। हापुड़ और बुलंदशहर होते हुए अगले दिन सुबह करीब सात बजे खुर्जा पहुंचे। वहां दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को छोड़कर तीनों आरोपी भाग गए। लगभग 12 घंटे तक आरोपी हाईवे और एक्सप्रेसवे पर घूमते रहे। छह जिलों की सीमा में कई थाने, पुलिस चेक पोस्ट, हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के साथ टोल प्लाजा भी आए होंगे। हाईवे पर एक्सप्रेसवे पर कैमरे भी लगे हैं, बावजूद कहीं पुलिस की नजर में नहीं आए।

यह भी पढ़ें: Bulandshahr Case: शर्मनाक... पहले पुलिस ने मां को दौड़ाया, अब किया ये काम; गैंगरेप और हत्याकांड में नया खुलासा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें