फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरिंदों को जानती थीं सहेलियां... पहले भी साथ गईं थी दोनों; बुलंदशहर गैंगरेप और हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Mon, 12 May 2025 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

हाईवे पर किशोरी के साथ दुष्कर्म व सहेली की हत्या के मामले बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी पहले भी किशोरियों को नौकरी का झांसा देकर साथ ले गए थे। आरोपी संदीप और अमित प्रॉपर्टी डीलर हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Bulandshahr harassment - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में रहने वाली किशोरियों को नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म और चलती कार से फेंकने के मामले में बुलंदशहर की पुलिस ने सेंट्रल नोएडा जोन के सूरजपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा है। मामले में आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है। किशोरियों को कार में बैठाने वाली जगह की सीसीटीवी भी खंगाली है। पूर्व में भी किशोरियां आरोपियों के साथ नौकरी के नाम पर जा चुकी थीं।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले संदीप और अमित प्रापर्टी डीलर हैं। संदीप के भाई की कस्बा सूरजपुर में मोबाइल की दुकान है। वहीं गौरव दोनों आरोपियों का रिश्तेदार है। हत्या की शिकार हुई किशोरी की जान पहचान करीब दो माह पहले नौकरी लगवाने के सिलसिले में आरोपी अमित से हुई थी।
 
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी गौरव - फोटो : संवाद
पहले भी किशोरियों को दिया था नौकरी का झांसा
अमित ने अपने साथी संदीप से किशोरियों को मिलवाया था। बाद में दोनों ने झांसे में लेकर पूर्व में एक जगह ले जाकर नौकरी लगवाने की बात भी की थी, लेकिन किशोरियों की नौकरी नहीं लग पाई थी। इसी कारण दोनों किशोरियां आरोपियों के झांसे में आई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी संदीप - फोटो : संवाद
विश्वास करते हुए 6 मई की शाम आरोपियों के साथ आसानी से चली गई थी। घटना के दिन आरोपियों ने जगत फार्म के पास से बियर और शराब खरीदी थी। फिर आरोपियों ने अपने अन्य साथी गौरव को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया था।

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी अमित - फोटो : संवाद
काम के सिलसिले में देर रात तक रहती थीं बाहर
मृतका शादी मंडप और पार्टी में पार्ट टाइम काम करती थी। वह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहती थीं। साथ में बड़ा भाई भी रहता हैं। भाई की शादी हो चुकी है। मृतक करीब पिछले दस साल से इलाके में रह रही थी। जबकि दूसरी किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने मां, बहन और भाई के साथ किराये के मकान में रहती है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
Bulandshahr harassment - फोटो : संवाद
दोनों अक्सर काम के सिलसिले में देर रात तक बाहर रहती थी। यही कारण था कि परिजन को लगता था कि किसी काम से बाहर गईं होंगी। देर रात या अगले दिन सुबह आ जाएंगी। घटना वाले दिन यही सोचकर परिजन ने फोन नहीं किया था, लेकिन जब अगले दिन किशोरियों को फोन नहीं मिला तो परिजन चिंतित होने लगे थे। घटना के बाद से पड़ोसियों को भी यकीन नहीं हो रहा है। वहीं परिजन भी लोक लाज के डर से कारण बोलने को तैयार नहीं है।

 
विज्ञापन

6 of 10
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार - फोटो : संवाद
कोर्ट और शराब दुकान के पास सीसीटीवी की मदद से जांच
मामले में शनिवार को बुलंदशहर पुलिस की टीम ने सूरजपुर कोर्ट परिसर के आसपास की फुटेज खंगाली थी। आरोप है कि कोर्ट के गेट नंबर-3 के पास से आरोपियों ने किशोरी और उसकी सहेली को बैठाया था। पुलिस ने घटना स्थल के दिन प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस ने पैर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में नौकरी के लिए घर से निकली दो किशोरियों को झांसा देकर तीन युवकों ने अपनी कार में बैठा लिया। कार पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर उन्हें जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में ले जाकर एक किशोरी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर खुर्जा नगर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में खुर्जा पुलिस ने रविवार को हत्या की धारा बढ़ाई है। 

 

8 of 10
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
छह जिलों की सीमा से गुजरे आरोपी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से छह मई की शाम सात बजे के करीब किशोरियों को कार में बैठाकर आरोपी तीनों युवक रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे। इस दौरान गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर की सीमा से गुजरे। रास्ते में कई टोल प्लाजा और हाईवे के कैमरे भी सामने आए होंगे लेकिन कहीं निगाह में नहीं आ सके। 

 

9 of 10
आरोपियों की कार और हथियार - फोटो : अमर उजाला
चलती कार में किया दुष्कर्म
किशोरी के मुताबिक, इस दौरान युवकों ने हाईवे पर ही चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। आरोपी संदीप और अमित सूरजपुर से किशोरियों को कार में बैठाने के बाद गाजियाबाद पहुंचे। यहां लोनी निवासी अपने साथी गौरव को साथ लिया। फिर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद बागपत सीमा में घुसे। वहां से मेरठ के जानी में पहुंचकर एक किशोरी को धक्का देकर कार से फेंक दिया। 

 
विज्ञापन

10 of 10
मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मेरठ शहर होते हुए बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे। हाईवे पर ही दूसरी किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। हापुड़ और बुलंदशहर होते हुए अगले दिन सुबह करीब सात बजे खुर्जा पहुंचे। वहां दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को छोड़कर तीनों आरोपी भाग गए। लगभग 12 घंटे तक आरोपी हाईवे और एक्सप्रेसवे पर घूमते रहे। छह जिलों की सीमा में कई थाने, पुलिस चेक पोस्ट, हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के साथ टोल प्लाजा भी आए होंगे। हाईवे पर एक्सप्रेसवे पर कैमरे भी लगे हैं, बावजूद कहीं पुलिस की नजर में नहीं आए।

यह भी पढ़ें: UP: छह जिलों की सीमा... रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे दरिंदे; किशोरी से गैंगरेप और मौत की कहानी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें