फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr Case: शर्मनाक... पहले पुलिस ने मां को दौड़ाया, अब किया ये काम; गैंगरेप और हत्याकांड में नया खुलासा

Mon, 12 May 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

चलती कार से फेंककर किशोरी की हत्या और दूसरी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार को हत्या की धारा बढ़ाई है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिन तक मृतक किशोरी के परिजनों को सूरजपुर थाने की पुलिस टरकाती रही।
विज्ञापन
1 of 13
Bulandshahr harassment - फोटो : संवाद
यूपी के मेरठ में एक किशोरी की चलती कार से फेंककर हत्या और दूसरी से हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खुर्जा पुलिस ने रविवार को हत्या की धारा भी बढ़ा ली है। इस घटना ने पुलिस की सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। 

गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तीन दिन तक मृतक किशोरी के परिजन भटकते रहे। मेरठ के जानी थाने की पुलिस ने भी शव बरामद होने के बाद सक्रियता नहीं दिखाई। शिनाख्त से लेकर पोस्टमार्टम कराने तक में लापरवाही सामने आई है। पोस्टमार्टम कराने के लिए नौ मई की पूरी रात खुर्जा पुलिस के साथ किशोरी के परिजन मेरठ में भटकते रहे। 
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी अमित - फोटो : संवाद
किशोरियों को भी जबरन पिलाई बीयर 
सूरजपुर में किराये पर रह रहीं दोनों किशोरियां छह मई की शाम करीब सात बजे अमित और उसके साथी संदीप के साथ कार में सवार हुई थीं। कुछ दूर चलने के बाद अमित का रिश्तेदार गौरव भी कार में आ गया था। इसके बाद आरोपियों ने बीयर की केन खरीदी। खुद पीने के साथ किशोरियों को भी जबरन बीयर पिलाई। इसके बाद किशोरियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर किशोरियों की पिटाई की। मेरठ के जानी में चलती कार से फेंककर एक किशोरी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी गौरव - फोटो : संवाद
दूसरी किशोरी के साथ मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म
किशोरी मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली थी। फिलहाल परिजनों के साथ किराये के मकान में सूरजपुर में रह रही थी। तीनों आरोपियों ने दूसरी किशोरी के साथ मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता के परिजन प्रतापगढ़ में रहते हैं। उन्हें बेटी के रात में घर न पहुंचने की कोई जानकारी नहीं थी। दूसरी किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित थे। 

4 of 13
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी संदीप - फोटो : संवाद
पुलिस ने परिजनों को टरकाया
सात मई को सूरजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सात मई को दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के बाद खुर्जा नगर पुलिस ने भी सूरजपुर पुलिस से संपर्क किया। उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी, इसके बावजूद सूरजपुर पुलिस सजग नहीं हो सकी। आठ मई को एक बार फिर मृतक किशोरी के परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे लेकिन फिर थाना पुलिस ने फिर से टरका दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 13
सड़क किनारे मिली थी किशोरी की लाश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
जानी थाना क्षेत्र में मिला था किशोरी का शव
आठ मई को खुर्जा नगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिले नंबरों के आधार पर दूसरी किशोरी के परिजनों से संपर्क कर थाने बुलाया। इसके बाद नौ मई को मेरठ पुलिस से मदद मांगी। मेरठ पुलिस ने जानकारी दी कि सात मई को एक किशोरी का शव जानी थाना क्षेत्र में मिला है। इसके बाद खुर्जा नगर पुलिस ग्रेटर नोएडा से उसके परिजनों को लेकर मेरठ पहुंची और मृतका की शिनाख्त कराई। 

 
विज्ञापन

6 of 13
आरोपियों की कार और हथियार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के एक अधिकारी ने जानी थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि खुर्जा पुलिस टीम के साथ सहयोग कर जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराएं और जांच में मदद करें। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद जानी थाना पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। 

 
विज्ञापन

7 of 13
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी जानी ने सिर्फ एक उपनिरीक्षक को खुर्जा पुलिस टीम की मदद के लिए भेज दिया। देर रात तक पोस्टमार्टम कराने के लिए खुर्जा पुलिस व मृतका के परिजन भटकते रहे। नौ मई की सुबह एक बार फिर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मेरठ में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

 

8 of 13
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार - फोटो : संवाद
वेलकम गर्ल का करती थीं काम 
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की निवासी है। उसके माता-पिता व अन्य परिजन भी कुछ समय तक ग्रेटर नोएडा में ही रहकर काम कर रहे थे। कुछ माह पहले प्रतापगढ़ चले गए। किशोरी उनके साथ नहीं गई थी। वह यहीं पर रहकर कुछ करना चाहती थी। पुलिस ने दोनों सहेलियों के बीच की कड़ी को जोड़ा तो पता चला कि दोनों वेलकम गर्ल का काम करती थीं। कुछ समय पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों को एक-दूसरे के घरों का पता नहीं था। इसी के चलते उसके परिजनों तक पहुंचने में पुलिस को समय लगा।

9 of 13
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जल्द दाखिल की जाएगी चार्जशीट 
खुर्जा नगर कोतवाली में दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। किशोरी की सहेली की मौत की जानकारी होने के बाद रविवार को खुर्जा पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा ली है। अधिकारी जल्द से जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने की बात कह रहे हैं। 

 

10 of 13
पुलिस ने पैर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
दस्तावेज के आधार पर उम्र निश्चित होगी 
अभी दुष्कर्म पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज नहीं हो सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की उम्र को लेकर गफलत चल रही है। उसका आधार कार्ड भी अभी नहीं मिल सका है। दुष्कर्म पीड़िता सिर्फ आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। दस्तावेज के लिए प्रतापगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। उम्र के दस्तावेज पुख्ता होने पर जल्द ही न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए जाएंगे। 

 

11 of 13
इसी कार में हैवानों ने की हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी खंगाल रही खुर्जा पुलिस 
खुर्जा पुलिस पूरे प्रकरण में गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस ने नोएडा से लेकर खुर्जा तक, जिस रूट पर आरोपियों की कार घूमी, वहां-वहां लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। नोएडा में आरोपियों ने जहां से बीयर खरीदी वहां की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। 

 

12 of 13
दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।  - फोटो : अमर उजाला
सात मई को पीड़िता के थाने पहुंचते ही खुर्जा नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस संबंध में सूरजपुर पुलिस से भी संपर्क किया गया था। अब मामले में हत्या की धारा भी तरमीम की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर 

 
विज्ञापन

13 of 13
बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म केस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छह मई को बेटी के लापता होने के बाद सात मई को सूरजपुर थाने गए थे लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस ने दुत्कार कर भगा दिया। इसके बाद आठ मई को खुर्जा पुलिस के बुलाने पर खुर्जा पहुंचे। यहां भी बेटी की जानकारी नहीं मिल सकी। नौ मई की शाम बेटी की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद खुर्जा पुलिस साथ में मेरठ तक गई थी।- मृतका के परिजन

यह भी पढ़ें: UP: छह जिलों की सीमा... रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे दरिंदे; किशोरी से गैंगरेप और मौत की कहानी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें