बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन थाना इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार दोपहर को अवैध संबंध शक में युवक ने पिस्टल से गोली मारकर पिता और पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली।
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन थाना इलाके में एक तरफ बकरीद की तैयारियां चल रहीं थीं और दूसरी तरफ परिवार के ही एक युवक ने घर में खूनी खेल को अंजाम दे डाला।
त्योहार से पहले कलंदरगढ़ी गांव में युवक ने पिता और पत्नी को मार डाला। उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से रविवार को दोपहर में पहले पिता के सीने में और फिर पत्नी के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि कलंदरगढ़ी गांव निवासी मोमिन सुदेशपुर गांव में दवा की दुकान चलाता है। मोमिन को अपने पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन
2 of 14
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस ने बताया कि रविवार को भी पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया। मोमिन ने सना के परिजनों को फोन करके बुला लिया। सना के परिवार के लोग और मोमिन के परिवार के अन्य लोग घर पर इकट्ठा हुए। दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। रियाजुद्दीन व सना को समझाया गया।
विज्ञापन
3 of 14
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत के दौरान ही मोमिन ने अपने पिता से मारपीट की। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव किया। पंचायत के बाद जब रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए तो रियाजुद्दीन व मोमिन के बीच फिर से विवाद हुआ। इसी के बाद मोमिन ने रियाजुद्दीन और सना को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।
4 of 14
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गोली लगने के साथ दोनों घायल अवस्था में वहीं गिर गए। इसके बाद मोमिन ने खुद ही 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ खुर्जा व कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सना को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उसे खुर्जा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 14
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद उपचार के दौरान सना ने दम तोड़ दिया। रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
6 of 14
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध के शक में बेटे ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
7 of 14
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
14 दिन के अब्बास के सिर से उठा मां का हाथ
सना के छोटे भाई सोहेल ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को उनकी बहन व मोमिन का निकाह हुआ था। दस मई को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में सना ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम परिवार के लोगों ने अब्बास रखा। 14 दिन के अब्बास ने अभी ठीक से आंख खोलकर देखना भी शुरू नहीं किया था कि उसके सिर से मां का हाथ उठ गया और पिता भी अब जेल जाएगा।
8 of 14
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घटना ने खानदान को गम व बदनामी दी मकबूल
मकबूल ने बताया कि उनका बेटा रियाजुद्दीन मेहनती था। कुछ दिन पहले ही पोते अब्बास का जन्म हुआ था तो सब खुश थे। बकरीद की तैयारी चल रही थी। कहा कि उनके परिवार को किसी की नजर लग गई। इस घटना ने दो लोगों की मौत और खानदान को बदनामी दे दी।
9 of 14
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रियाजुद्दीन के सीने और सना के सिर में लगी गोली
सीओ ने बताया कि शव के ऊपर काफी खून था तो गोलियों की संख्या स्पष्ट नहीं है लेकिन यह देखा गया कि मोमिन ने रियाजुद्दीन के सीने में गोली मारी थी। इसके बाद सना के सिर में गोली मारी। शरीर पर चोट व अन्य प्रहार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। वहीं, कैलाश अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सना के सिर में गोली लगी थी जो अंदर ही फंस गई। शरीर पर अन्य चोट के निशान नहीं थे।
10 of 14
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सना के परिजनों ने झूठी बताई अवैध संबंध की बात
ककोड़ थाना क्षेत्र के भौरा गांव निवासी सना के मायके पक्ष के लोगों ने अवैध संबंध की बात को झूठा बताया। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर सना को प्रताड़ित करते थे। रविवार को भी वह दहेज संबंधित मामले को लेकर पंचायत में गए थे। आरोप लगाया कि दहेज के लिए मोमिन ने सना की गोली मारकर हत्या कर दी।
11 of 14
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
धमकी के बाद आग बबूला था मोमिन
पुलिस की आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि घटना के दस मिनट पहले रियाजुद्दीन बेटे मोमिन को जान से मारने की धमकी देकर गया था। इस बात से मोमिन आग बबूला हो गया था। उसके बाद ही पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कमरे में जाकर हत्या कर दी। फिर नीचे आकर पत्नी के सिर में गोली मार दी।
12 of 14
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे दोनों ही परिवार के बीच पंचायत हुई थी। इसमें सना व मोमिन के परिवार के 30-40 लोग थे। इस पंचायत में मोमिन ने संबंध की बात कहते हुए पिता रियाजुद्दीन व सना दोनों की पिटाई की थी।
13 of 14
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत में रिश्तेदारों के सामने बेटे से पिटने और बहू से संबंध की बात सामने आने पर रियाजुद्दीन बेइज्जती महसूस करने लगा। पंचायत के बाद सभी लोग अपने घर चले गए। घर में केवल रियाजुद्दीन, उसकी पत्नी किस्वर, बेटा मोमिन, छोटा बेटा रिहान, बेटी अरशी, बहू सना और पोता अब्बास थे।
रियाजुद्दीन ने मोमिन को धमकी दी कि आज तुझे मारकर ही जाऊंगा। इसके बाद रियाजुद्दीन पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया। उसने अलमारी में रखी रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल ली और ऊपर कमरे में जाकर पिता को गोली मार दी।