बदायूं में बुधवार को मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। लगातार तीन घंटे की बारिश से सड़कों, गलियों और घरों में पानी भर गया। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्री फंसे रहे। बाजार बंद रहे और कई दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
1 of 6
बदायूं में बारिश से बिगड़े हालात।
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में बुधवार को मानसून ने मूसलाधार बारिश के साथ दस्तक दी। लगातार तीन घंटे तक हुई बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। सड़कों, गलियों और घरों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर सैलाब जैसे हालात दिखे। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
नगर पालिका के नालों की सफाई के दावे बारिश में बहते नजर आए। शहर के कई चौराहों और मोहल्लों में पानी लोगों के घरों में घुस गया। रोडवेज बस अड्डे के हालात सबसे खराब रहे, जहां परिसर में कीचड़ और जलभराव से यात्रियों को परेशानी हुई। लाबला चौक और गांधी ग्राउंड रोड पर दो से तीन फुट पानी भर गया, जिससे कई घरों में भी पानी घुसा।
विज्ञापन
2 of 6
सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : संवाद
कई दुकानों में भरा पानी
मूसलाधार बारिश के कारण शहर का पूरा बाजार बंद रहा और कई दुकानों में पानी भर गया। रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे क्योंकि बाहर सड़कें जलमग्न थीं और टेम्पो नहीं मिले। सुबह पांच बजे के बाद से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे दैनिक कार्यों और पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
सड़क पर बहा पानी।
- फोटो : संवाद
सड़क पर पानी का तेज बहाव
शहर के लोगों ने नगर पालिका पर नालों की पूर्व सफाई न कराने का आरोप लगाया है। नेकपुर क्षेत्र में भीषण जलभराव हुआ, जहां सड़क पर नहर जैसा पानी बह रहा था। बिल्सी में भी तेज बारिश हुई, जिससे बिजलीघर मार्ग जलमग्न हो गया।
4 of 6
गली में भरा पानी।
- फोटो : संवाद
जनजीवन अस्त-व्यस्त
सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। शहर का जनजीवन जहां का तहां ठहर गया है। बिजली न होने से पानी के मोटर नहीं चल पाए, जिससे पानी का संकट गहरा गया। बारिश रुकने के बाद ही बिजली आने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश के कारण रेलवे स्टेशन पर रुके यात्री।
- फोटो : संवाद
यात्री और बाजार प्रभावित
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतें आईं। रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। शहर के सभी बाजार बंद रहे, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। कई दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब होने की आशंका है।
उझानी में सड़क पर गिरा पेड़
उझानी में तेज बारिश के दौरान तेज हवा चलने से बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे उझानी में स्टेशन रोड पर एक विशाल पेड़ बिजली के तारों को चपेट में लेते हुए नीचे गिर गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन स्टेशन रोड पर आवागमन ठप हो गया है।