Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के रियोनाई गांव में सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन की दुनिया उजड़ गई।
बदायूं के उघैती क्षेत्र के रियोनाई गांव में सुहागरात पर सांप के डसने से दूल्हा बबलू की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक छा गया। 22 वर्षीय बबलू बृहस्पतिवार को अपनी दुल्हन को विदाकर घर लाया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी दुनिया उजड़ गई। मृतक के पिता ने बताया कि देर रात बबलू के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सांप के डसने की आशंका जताई गई। परिजन बबूल को लेकर अस्पताल से लेकर झाड़-फूंक करने वालों के यहां भी पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मृतक बबलू के पिता व अन्य परिजन
- फोटो : संवाद
बबलू के पिता कुंवर पाल मौर्य ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर वे पहले एक क्लीनिक गए, जहां से मना कर दिया गया। इसके बाद वे सहसवान सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सांप के डसने से जहर फैलने की आशंका जताई। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। सांप के काटने की बात सुनकर परिवार दिनभर झाड़-फूंक करने वालों के पास भी भटकता रहा। करीब 12 जगहों पर ले जाने के बावजूद बबलू की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
3 of 6
बबलू का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
कुंवर पाल ने बताया कि डॉक्टरों और झाड़-फूंक करने वालों ने सांप के डसने की बात कही, लेकिन शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। उन्होंने सपेरे को बुलाकर घर भी छनवाया, पर सांप नहीं मिला। शनिवार सुबह परिजनों ने बबलू के शव की अंत्येष्टि कर दी।
4 of 6
दूल्हा और दुल्हन (शादी के दौरान की तस्वीर)
- फोटो : स्रोत- परिजन
दुल्हन की उजड़ी दुनिया
सुहाग के जोड़े में घर आई दुल्हन नीतू के साथ बबलू की शादी की कई रस्में अभी बाकी थीं। कुछ रस्में शुक्रवार सुबह होनी थीं, लेकिन नियति ने ऐसा खेल रचा कि नीतू की मांग का सिंदूर एक झटके में मिट गया। जिस पति के साथ जिंदगी बिताने के सपने देख वह इस घर में आई थी, वह चंद घंटों का साथ निभाकर दुनिया से चला गया। पति की मौत से दुल्हन नीतू बदहवास हो गई। वह रोते-रोते कई बार बेहोश भी हुई और शनिवार दोपहर तक उसकी हालत बदहवास बनी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
मृतक के पिता के नहीं थम रहे आंसू
- फोटो : संवाद
पिता का दर्द: दुनिया उजड़ गई
बबलू के पिता कुंवर पाल मौर्य अपने बेटे की मौत से टूट गए हैं। उन्होंने रोते हुए कहा, "अब क्या बताएं, दुनिया उजड़ गई।" उन्होंने बड़े अरमानों से बेटे की शादी की थी और धूमधाम से दुल्हन घर लाए थे। कुंवर पाल ने बताया कि बबलू खेती-किसानी में उनका हाथ बंटाता था। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें बबलू दूसरे नंबर का था। बड़ी बेटी ममता की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और एक बेटा अभी अविवाहित हैं।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
बबलू की मां रामवती का शुक्रवार से रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी आंखों से बेटे बबलू का सेहरा बांधे हुए मंडप में बैठने और घर में हुई शादी की रस्में ओझल नहीं हो रही हैं। रामवती कई दिनों से बेटे की शादी की तैयारियां कर रही थीं। एक झटके में उनकी सारी खुशियां मातम में बदल गईं। वह अपने बेटे को याद कर लगातार रो रही हैं।