शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास एक दुकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के साथ विस्फोट हुआ। धमाका इतनी तेज हुआ कि पटाखा फैक्ट्री और उससे सटी तीन दुकानों की बिल्डिंग उड़ गई। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बदायूं पटाखा फैक्ट्री आग
इस घटना का पता लगने पर पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई।
शहर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी श्यामलाल ने बदायूं-ककराला रोड पर रसूलपुर गांव के पास छह दुकानें बनवाई थीं। इनमें एक दुकान सिविल लाइंस इलाके के दौरी नरोत्तमपुर निवासी संजू (25) ने किराए पर ले रखी थी।
विज्ञापन
3 of 5
घर जहां धमाका हुआ
संजू दुकान में पटाखे बनाने और बेचने का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक संजू की दुकान में आग लगने के साथ जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज हुआ कि तीन दुकानें पूूरी तरह ढह गई, जिससे निकली ईंटें दूर तक जा गिरी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई।
4 of 5
blast site
मरने वालों में दुकान मालिक संजू, सिविल लाइंस इलाके के हादीपुर गांव का रमेश (30), रसूलपुर निवासी शेर सिंह (45) शहर के कोतवाली क्षेत्र के हकीमगंज मोहल्ले का यामीन (40) भी शामिल हैं।सूचना मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया।