फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर कार हादसा: पलभर में छिन गईं शादी की खुशियां, पांच लोगों की मौत से दो परिवारों में मातम

Thu, 19 Jun 2025 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Bulandshahr Car Accident: बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए कार हादसे में दो परिवारों की खुशियां खाक गईं। पुलिया से टकराने के बाद कार में आग लगी, जिससे मासूम समेत पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे की खबर मिलते ही सहसवान के हमूपुर चमरपुरा गांव में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
1 of 10
बुलंदशहर कार हादसा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में तंजील अहमद, उनकी पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन और दो साल के भांजे जैनुल की मौत से शादीवाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसे से दो परिवारों में मातम छा गया। सुबह हादसे की खबर जब लोगों ने सुनी तो गांव में चीख-पुकार मच गई।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा निवासी तंजील अहमद उर्फ लल्ला (25) दिल्ली के मालवीय नगर में पत्नी निदा व पिता तनवीर अहमद के साथ रहते थे। वह एसी मैकेनिक थे और एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता रंगाई-पुताई का काम करते हैं। वहीं पास में ही खैरपुर बल्ली निवासी उनके बहनोई जुबैर भी अपने परिवार के साथ रहते थे। वह रंगाई-पुताई के ठेकेदार थे।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर कार हादसा: 'अल्लाह तूने ये क्या किया...', निदा-तंजील के निकाह और मौत की तारीख 18; पांच जिंदा जले
विज्ञापन

2 of 10
तंजील अहमद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में चाचा अलीम की शादी में 16 जून को तंजील परिवार सहित कार से गांव आए थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे तंजील दिल्ली जाने के लिए सभी को साथ लेकर कार से निकले। कार वे खुद चला रहे थे। घर वालों ने बड़े प्यार से उनको विदा किया। वह बबराला व अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिया से टकराने के बाद कार में लगी थी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी कार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदोक फैमिली रेस्टोरेंट के निकट पहुंची तो तंजील को झपकी आ गई और कार पुलिया व डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार सवार तंजील, पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व जैनुल जिंदा जल गए। वहीं 17 वर्षीय गुलनाज उर्फ भूरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसका उपचार चल रहा है।

4 of 10
तंजील अहमद और निदा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात माह पहले हुई थी तंजील की शादी
तंजील की शादी सात माह पहले 18 नवंबर को सहसवान की रहने वाली निदा के साथ हुई थी। वह पत्नी के साथ ही दिल्ली में ही रह रहे थे। आज दोनों की एक साथ मौत होने से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं खैरपुर बल्ली निवासी जुबैर व उनकी पत्नी मोमिन व दो साल के बेटे जैनुल की मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन

5 of 10
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी शादी के अगले दिन की थी बहन मंतशा की शादी
18 नवंबर को तंजील की शादी हुई तो दूसरे ही दिन बहन मंतशा की बरात आ गई। उसकी शादी गांव के ही आदिल के साथ की थी। बहन गांव में अपने परिवार के साथ रह रही थी। बुधवार की सुबह उसने अपने भाई को माथा चूमकर विदा किया था। हादसे की सूचना मिलते ही मतंशा बेसुध हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

6 of 10
बुलंदशहर कार हादसा: मृतकों के फाइल फोटो, दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन भाइयों में बड़े थे तंजील, कंधों पर था परिवार का बोझ
तंजील की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इस वजह से परिवार का पूरा बोझ उनके कंधों पर ही था। हालांकि उनके पिता भी दिल्ली में रहकर रंगाई-पुताई का काम करते हैं। तंजील की चार बहनें हैं। एक की गांव में ही शादी की है और दूसरी की खैरपुर बल्ली में। उसकी साथ में ही मौत हो गई है। परिवार के पांच लोगों की मौत से परिवार में मातम है। 
विज्ञापन

7 of 10
मोमिन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तंजील दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में एसी मिस्त्री थे। पूरे परिवार को जोड़कर चल रहे थे। पिता के साथ वह रात-दिन मेहनत करके परिवार चला रहे थे। उनके दो भाई तनवीज अहमद और मोनिस हैं। वहीं, चार बहनों में गुलनाज अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। बहन मोमिन की हादसे में मौत हो चुकी है। जेवा सबसे छोटी है। उनकी मां अफसाना गांव में रहती हैं। 

8 of 10
जुबैर और मोमिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह भाई थे जुबैर
तंजील के बहनोई जुबैर की भी हादसे में मौत हो गई। वह छह भाई रुबैद, शोएब, शाहरुख, उवैस और सुबेर थे। उनकी मौत से परिवार समेत सहसवान के गांव खैरपुर बल्ली में मातम छाया है। घर के तीन सदस्यों की मौत से हर आंख नम है। उनके घर में रिश्तेदारों व गांव के लोगों का तांता लगा हुआ है।
 

9 of 10
जुनैल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नानी पास थी बेटी इनाया
जुबैर उनकी पत्नी मोमिन व बेटे जैनुल की भी मौत हो गई। जुबैर की छह साल की बेटी इनाया अपनी नानी के साथ सहसवान में रहती है। माता-पिता की मौत होने से वह अनाथ हो गई। उसके पालन-पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है। इनाया को देखकर परिवार के लोग बेसुध हो रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
गांव हमूपुर चमरपुरा में गमगीन लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी में मिली थी कार
जिस कार से तंजील दिल्ली जा रहे थे। सात माह पहले ही उन्हें शादी में कार मिली थी। निदा के परिवार को क्या पता था कि जिस कार को उन्होंने अपनी बेटी और दामाद को दिल्ली से आने-जाने के लिए दिया है, वही काल बन जाएगी। यह कह-कह कर परिवार के लोग रो रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें