फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: एक साथ उठीं छह अर्थियां, चीख-पुकार से गूंज उठा अल्लापुर चमारी गांव, बागपत हादसे में गई थी जान

Tue, 08 Sep 2026 01:53 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बागपत जिले में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों का अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किया गया। ये सभी लोग अल्लापुर चमारी गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह एक साथ छह अर्थियों उठीं तो चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा। जनप्रतिनिधियों और डीएम-एसएसपी ने गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन
1 of 8
कछला गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उझानी क्षेत्र में मंगलवार सुबह अल्लापुर चमारी गांव का माहौल बेहद गमगीन रहा। बागपत हादसे में जान गंवाने वाले गांव के सात में से छह लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं तो चीख-पुकार मच गई। अपनों को खोने के गम में परिजन बिलख पड़े। महिलाओं के करुण क्रंदन से माहौल और भी मार्मिक हो गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से अपनों को विदाई दी। जनप्रतिनिधियों और डीएम-एसएसपी ने गांव में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन

2 of 8
अर्थी लेकर जाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत हादसे में 13 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत 
राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से वापस बदायूं आ रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास रविवार रात कैंटर की साइड लगने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में एक बच्ची, किशोर समेत 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 23 घायल हुए। 
विज्ञापन

3 of 8
बागपत हादसा: मूर्ति देवी, भगवती देवी और प्रेम सिंह के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों में सात लोग एक ही गांव के थे 
मृतकों में साधु यादव उर्फ जय सिंह, मुन्नी यादव, मूर्ति देवी, प्रेम सिंह यादव, भगवती यादव, रामेश्वर यादव और अवनेश उझानी क्षेत्र के अल्लापुर चमारी गांव के रहने वाले थे। इनमें छह लोगों के शव सोमवार को गांव पहुंच गए थे। जबकि गांव के अवनेश का शव मंगलवार शाम तक गांव पहुंचने की उम्मीद जताई गई। 

4 of 8
अर्थी लेकर जाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह लोगों के शव पहुंचते ही अल्लापुर चमारी गांव में मातम पसर गया। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंच गए। एक साथ छह अर्थियां उठने का दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन

5 of 8
कछला गंगाघाट पर किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कछला घाट पर किया गया अंतिम संस्कार 
परिजन और ग्रामीण छहों शवों को अंतिम संस्कार के लिए कछला गंगा घाट ले गए। वहां सभी का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ छह चिताएं जलीं तो हर कोई रो पड़ा। मृतकों के परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। अंतिम संस्कार के बाद अल्लापुर चमारी गांव में मातम पसरा रहा। 
विज्ञापन

6 of 8
जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने व्यक्त की शोक संवेदना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी भी पीड़ित परिवारों का हाल जानने गांव पहुंचे। डीएम और एसएसपी ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। अधिकारियों ने परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। गांव में मौजूद लोगों से भी बातचीत की और स्थिति की जानकारी ली।
 
विज्ञापन

7 of 8
कछला गंगाघाट पर किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों के नाम

1.मुन्नी यादव (55) पत्नी जयसिंह उर्फ साधु यादव 
2.जयसिंह यादव (60) उर्फ साधु पुत्र मुंशी यादव  
3. मूर्ति देवी यादव (60) पत्नी थान सिंह यादव 
4. भगवती यादव (45) पत्नी छत्रपाल यादव 
5. प्रेमसिंह यादव (55) पुत्र मुंशी यादव  
6. रामेश्वर यादव (80) पुत्र सूबेदार यादव 
7. अवनीश (35) पुत्र साहवा सिंह
(उक्त सभी अल्लापुर चमारी के निवासी थे)

8.जितेंद्र यादव (10) पुत्र नैनपाल यादव
9.दीक्षा यादव पुत्री विकास यादव (2) सरैय्या
10.सौरभ यादव पुत्र विकास यादव (4) सरैय्या
11.मुनीम यादव पुत्र आनंद यादव (45) गौसपुर बिनावर
12.बेगमवती पत्नी मुन्नालाल यादव (60) निजामपुर
13.सुगड़पाल पुत्र नेत्रपाल यादव (35) चेतूनंगला

विज्ञापन

8 of 8
अल्लापुर चमारी गांव पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने दुख जताया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए इस पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें