फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मां ने मेरे सामने लिखा नोट', शादी की 11वीं सालगिरह से पहले दी जान; मोनिका ने मरने से पहले इन्हें किया फोन

Thu, 30 Apr 2026 11:05 AM IST
Sharukh Khan रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यूपी में साइबर ठगों से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला ने शादी की 11वीं सालगिरह से पहले जान दी। महिला मोनिका ने मरने से पहले पति, भाई, मां को फोन किया था। उसने सबसे कहा था कि अंदर से घबराहट महसूस हो रही है।
विज्ञापन
1 of 8
bijnor suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर में साइबर अपराधियों से परेशान होकर एक महिला ने जान दे दी। कोतवाली शहर के ग्राम फरीदरपुर भोगी में मोनिका की बुधवार को शादी की 11वीं सालगिराह थी। पति रणधीर उसकी सालगिरह की तैयारियों में लगा था पर साइबर अपराधियों की ऐसी नजर लगी कि बुधवार को पूरा परिवार मोनिका के दुनिया से जाने का शोक डुबा हुआ था।

बुधवार की दोपहर घर उसके रिश्तेदार, भाई सब मौजूद थे। साइबर अपराधी बुधवार को भी मोबाइल पर कॉल करके मोनिका से बात कराने की धमकी देते रहे। बात नहीं कराने पर उसके पति रणधीर को जेल भेजने, परिवार की जानकारी होने की बात कहकर अहित करने की बात करते रहे।
विज्ञापन

2 of 8
मोनिका का फोटो मोबाइल में देखकर भावुक होते उसके पति रणधीर और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रणधीर ने बताया कि मोबाइल में मैसेज चेक करने पर पता चला कि साइबर अपराधी फोन पर उसका वही आधार कार्ड दिखा रहे थे, जो मोनिका के मोबाइल की फोटो गैलरी में था। व्हाट्सएप पर उसके करीब 20 रिश्तेदारों के नंबर साइबर अपराधियों ने धमकाने के लिए भेजे।

 
विज्ञापन

3 of 8
मोनिका के गमजदा परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रणधीर ने बताया कि सोमवार की दोपहर में वह घर में रखे पांच हजार रुपये लेकर गई। पूछताछ करने पर पता चला कि उसने किसी साइबर कैफे से किसी को पांच हजार रुपये डलवाए हैं। वह यही कह रहे थे कि एक बार किसी से जिक्र तो कर देती, हम समझ जाते और उसकी जान बच जाती।

 

4 of 8
महिला मोनिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनिका ने मरने से पहले अपने पति को फोन किया था। इसके अलावा भाई और मां को भी फोन किया था। सभी से मोनिका ने कहा था कि अंदर से घबराहट महसूस हो रही है।

 
विज्ञापन

5 of 8
महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी बोली, मेरे सामने लिखा सुसाइड नोट
मोनिका की एक बेटी नंदकी 11 साल की है। उसने बताया कि रात में मां पेपर पर कुछ लिख रही थी। मां कुछ घबराई हुई थी। उसने पूछा कि मम्मा क्या हुआ, तो जवाब दिया कि बेटा डॉक्टर कह रहे हैं कि तेरे अंदर के सारे अंग खराब हो गए। मुझे लगा किसी बीमारी की बात कर रही। इसके बाद हम दोनों बहनों को सुला दिया। सुबह जागी तो मां दुपट्टे से लटकी हुई थी।

 
विज्ञापन

6 of 8
महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई मैसेज डिलीट, बात करने का बना रहे थे दवाब
रणधीर ने मोनिका का मोबाइल खोला तो उसमें कई अन्जान नंबर थे। व्हाट्सएप पर कई मिसकॉल थी। मैसेज में थे- जिसमें कहा जा रहा था कि मोनिका से बात कराओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
 
विज्ञापन

7 of 8
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक व्यक्ति जो खुद का नाम अमन बता रहा था, वह तस्करी में फंसने की बात कह रहा था और इसके लिए मोनिका को जिम्मेदार ठहरा रहा था। उसने ऑडियो भेजकर धमकाया भी कि यदि वह नहीं बचा तो छोड़ेगा उसे भी नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
bijnor suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
साइबर ठगों ने कई दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, महिला ने दी जान
बिजनौर जिले में साइबर अपराध का अब तक का सबसे क्रूर चेहरा सामने आया है। साइबर अपराधियों ने महिला को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर इतना डराया, धमकाया कि शादी की सालगिरह से एक दिन पहले उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अंतिम संस्कार के समय साइबर ठग का फोन आने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला गृहिणी थी। पति एक फैक्टरी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें